Advertisement

Search Result : "Impact of rail stop movement"

किसान आंदोलन: मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, कर्ज माफी की मांग

किसान आंदोलन: मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, कर्ज माफी की मांग

मध्यप्रदेश के बाद कांग्रेस अब राजस्थान में भी भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है।बुधवार को पूरे प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के समर्थन में कांग्रेस आंदोलन करेगी।
किसानों के गुस्से का असर गुजरात में भी, स्मृति ईरानी को झेलना पड़ा विरोध

किसानों के गुस्से का असर गुजरात में भी, स्मृति ईरानी को झेलना पड़ा विरोध

किसानों के विरोध का असर अब गुजरात में भी दिखने लगा है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी किसान के विरोध का सामना करना पड़ा। एक कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी को किसान के गुस्से का शिकार होना पड़ा।
आंदोलन का असर: किसानों को 10-10 हजार एडवांस मनी देगी महाराष्ट्र सरकार

आंदोलन का असर: किसानों को 10-10 हजार एडवांस मनी देगी महाराष्ट्र सरकार

किसानों के उग्र आंदोलन के बाद महाराष्ट्र सरकार एक के बाद एक राहत भरे फैसले ले रही है। राज्य सरकार ने कर्जमाफी के ऐलान के बाद किसानों को रुपये देने का फैसला किया है।
अब सीएम शिवराज के विधानसभा क्षेत्र में किसान ने की आत्महत्या

अब सीएम शिवराज के विधानसभा क्षेत्र में किसान ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश में पिछले 48 घंटों में कर्ज में डूबे दो किसानों ने आत्महत्या कर ली है। इनमें से एक किसान बुधनी विधानसभा क्षेत्र से है। मध्य प्रदेश की बुधनी विधान सभा सीट का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करते हैं।
80 साल की बुजुर्ग महिला का आरोप, किसान आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं फिर भी पुलिस ने की पिटाई

80 साल की बुजुर्ग महिला का आरोप, किसान आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं फिर भी पुलिस ने की पिटाई

एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन उग्र होता जा रहा है वहीं कई ऐसे वाकये भी सामने आ रहे हैं जो काफी तकलीफदेह हैं। एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन से उसका कोई लेना-देना नहीं था फिर भी पुलिस ने उसकी पिटाई की है।
मध्य प्रदेश किसान आंदोलन: योगेन्द्र यादव, मेधा पाटेकर और स्वामी अग्निवेश हिरासत में

मध्य प्रदेश किसान आंदोलन: योगेन्द्र यादव, मेधा पाटेकर और स्वामी अग्निवेश हिरासत में

किसान आंदोलन के दौरान मध्य प्रदेश गए सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव, मेधा पाटेकर और स्वामी को अग्निवेश को हिरासत में लिया गया।
किसानों ने दिया महाराष्ट्र सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम, मांगे नहीं मानी तो तेज होगा आंदोलन

किसानों ने दिया महाराष्ट्र सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम, मांगे नहीं मानी तो तेज होगा आंदोलन

महाराष्ट्र में किसान नेताओं ने सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। किसान नेताओं ने कहा है कि यदि दो दिन में हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब पूरे राज्य में आंदोलन तेज होगा।
मंदसौर जाने की कोश‍िश नाकाम, राहुल गांधी को पुलि‍स ने हि‍रासत में लि‍या

मंदसौर जाने की कोश‍िश नाकाम, राहुल गांधी को पुलि‍स ने हि‍रासत में लि‍या

मध्य प्रदेश के मंदसौर में फायरिंग में 6 किसानों की मौत के बाद लोगों का आक्रोश उबाल पर है। इस बीच मंदसौर के डीएम और एसपी का तबादला कर दिया गया। वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। प्रशासन से हेलिकॉप्टर लैडिंग की अनुमति नहीं मिलने की वजह से वे पहले उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वहां से सड़क के रास्ते मोटरसाइकिल से मध्य प्रदेश जा रहे हैं।
कैसे नाकाम हुई किसान आंदोलन को दबाने की शिवराज की रणनीति?

कैसे नाकाम हुई किसान आंदोलन को दबाने की शिवराज की रणनीति?

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों में, भाजपा सरकारों ने विरोध करने वाले किसानों से निपटने के लिए समान रणनीतियां इस्तेमाल की। उनकी सोच थी की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संबद्ध संगठनों के साथ एक समझौता करके आंदोलन में फूट दाल दें।
मध्य प्रदेश में कैसे बेकाबू हुआ किसान आंदोलन, कहां हुई चूक

मध्य प्रदेश में कैसे बेकाबू हुआ किसान आंदोलन, कहां हुई चूक

एक जून को दो राज्यों में एक साथ किसान आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर आए। दोनों ही राज्यों में किसान ने शहरों में जाने वाले दूध और सब्जी समेत अन्य उत्पाद भी रोक दिया या फिर फल सड़कों पर फेंक दिए और दूध सड़कों पर बहा दिया। मध्य प्रदेश के मलावा और निमाड़ में आंदोलन उग्र होता चला गया। पुलिस पर पत्थर फेंके और वाहन जला डालना जैसी घटनायें आम होती चली गयी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement