Advertisement

Search Result : "Indian Army operation"

रिकार्ड के लिये नहीं खेलता, खुद से होती है प्रतिस्पर्धा : अश्विन

रिकार्ड के लिये नहीं खेलता, खुद से होती है प्रतिस्पर्धा : अश्विन

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने के रिकार्ड में दूसरे नंबर पर काबिज होने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आज कहा कि वह रिकार्ड बनाने की बात उनके दिमाग में कभी नहीं आती और वह खुद से प्रतिस्पर्धा करके खुश होते हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन उनके 200वें टेस्ट विकेट थे। उन्होंने यह कारनामा 37वें टेस्ट मैच में करके हरभजन सिंह का भारतीय रिकार्ड (46 मैच) तोड़ा जबकि उन्होंने ओवरआल रिकार्ड में आस्टेलिया के क्लेरी ग्रिमेट (36 मैच) से एक मैच अधिक खेला। वह हालांकि डेनिस लिली, वकार युनुस (दोनों 38) और डेल स्टेन (39 मैच) को पीछे छोड़ने में सफल रहे।
यूरोप जा रहे प्रवासियों की नाव मिस्र के करीब पलटी, अब तक 162 शव बरामद

यूरोप जा रहे प्रवासियों की नाव मिस्र के करीब पलटी, अब तक 162 शव बरामद

प्रवासियों को ले जा रही एक नौका के मिस्र के तट के करीब भूमध्य सागर में डूबने के तीन दिन बाद बचावकर्मियों ने 162 शव बरामद किए हैं। यह नौका यूरोप की ओर जा रही थी।
चीन: रास्ते से गायब हुआ रेडियोधर्मी आइसोटोप, तलाशी अभियान जारी

चीन: रास्ते से गायब हुआ रेडियोधर्मी आइसोटोप, तलाशी अभियान जारी

चीन में एक केन में रखकर ले जाए जा रहे रेडियोधर्मी आइसोटेप्स के गायब हो जाने से हलचल मच गई है। जिस केन में रेडियोधर्मी आइसोटोप्स रखे थे उसकी खोज के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि संपर्क में आने पर यह आइसोटोप मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
मुंबई में रोड टू इस्तांबुल से होगी जागरण फिल्म महोत्सव की शुरूआत

मुंबई में रोड टू इस्तांबुल से होगी जागरण फिल्म महोत्सव की शुरूआत

जागरण फिल्म महोत्सव का सातवां संस्करण मुंबई पहुंचेगा जहां इसकी शुरूआत 26 सितंबर को अत्यधित प्रशंसित फिल्म रोड टू इस्तांबुल से होगी। इस दौरान हाल की लोकप्रिय भारतीय फिल्मों का भी प्रदर्शन होगा।
न्यूजीलैंड की शानदार शुरूआत, बारिश में धुला तीसरा सत्र

न्यूजीलैंड की शानदार शुरूआत, बारिश में धुला तीसरा सत्र

भारतीय गेंदबाजों ने आज ग्रीन पार्क में पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन विकेट हासिल करने के लिये कड़ी मशक्कत की लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली और बारिश के कारण अंतिम सत्र का खेल धुलने से पहले न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 152 रन बना लिये।
भारतीय बहुलवाद कर रहा है एक बड़े खतरे का सामना : रामचंद्र गुहा

भारतीय बहुलवाद कर रहा है एक बड़े खतरे का सामना : रामचंद्र गुहा

प्रख्यात इतिहासकार और जीवनीकार रामचंद्र गुहा ने आज कहा कि भारतीय बहुलवाद सबसे बड़े खतरों में से एक खतरे का सामना कर रहा है। यह खतरा उसे उन धार्मिक राष्ट्रवादियों से है, जो इसे कमजोर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बिहार: बस दुर्घटना में 36 की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

बिहार: बस दुर्घटना में 36 की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

बिहार के मधुबनी जिले में आज एक बस के सड़क किनारे स्थित तालाब में गिरने से कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में और छह अन्य लोगों के मारे जाने की आशंका है।
एएमयू: कुलपति की नियुक्ति पर उच्चतम न्यायालय ने उठाया सवाल

एएमयू: कुलपति की नियुक्ति पर उच्चतम न्यायालय ने उठाया सवाल

उच्चतम न्यायालय ने आज गैरशिक्षण पृष्ठभूमि के एक व्यक्ति की प्रतिष्ठित अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति के रूप में नियुक्ति पर सवाल खड़ा किया। कुलपति के पद पर पूर्व सैन्य अधिकारी जमीरउद्दीन शाह की नियुक्ति को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने यह सवाल उठाया।
दुनिया भर में चीनी व्यंजनों को पीछे छोड़ रहा है भारत का जायका

दुनिया भर में चीनी व्यंजनों को पीछे छोड़ रहा है भारत का जायका

भारतीय व्यंजनों की बात करें तो इसमें हर वो बात है, जो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यंजनों के मामले में सबसे आगे रख सकता है। पूरी दुनिया के व्यंजनों के शौकीन लोगों को भारतीय जायका काफी भाता है और यही वजह है कि यह चीनी व्यंजनों की तुलना में लगातार लोकप्रिय हो रहा है।
भारत के पांच संग्रहालय एशिया के सर्वश्रेष्ठ 25 संग्रहालयों में शामिल

भारत के पांच संग्रहालय एशिया के सर्वश्रेष्ठ 25 संग्रहालयों में शामिल

एक ताजा सर्वेक्षण रिपोर्ट में पांच भारतीय संग्रहालयों ने एशिया के सर्वश्रेष्ठ 25 संग्रहालयों में अपनी जगह बनाई है। भारत की सूची में लेह स्थित हॉल ऑफ फेम शीर्ष पर है जो यात्रियों को काफी आकर्षित करता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement