उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण 10 प्रतिशत के करीब हैं, परन्तु परंपरागत कारणों से उनका सामाजिक एवं आर्थिक कद इससे बहुत ऊंचा है। वोटबैंक को साधने हेतु, पार्टी ने महेंद्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन किया है।
17 साल बाद वेस्ट इंडीज की टीम इंग्लैंड को उसी की धरती पर हराने में कामयाब हुई। आखिरी बार 2000 में जिम्मी एडम्स की कप्तानी में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को उसी के मैदान हराया था।
भारत की ओर से पुजारा ने 133, रहाणे ने 132 और जडेजा ने 70 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट रंगना हेराथ ने चटकाए।हेराथ ने 154 रन देकर 4 विकेट झटके।
गेंदबाजी में अश्विन अब तक 279 विकेट झटक चुके हैं। भारत की तरफ से 2000 रन के क्लब में अश्विन और कपिल देव के अलावा अनिल कुंबले और हरभजन सिंह भी शामिल हैं।