मुश्किल लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करने वाली आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ कल दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के जरिये श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश में होगी।
डेविड वार्नर टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन लंच से पहले शतक जड़ने वाले दुनिया के पांचवें और ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बन गये हैं। वह पिछले 87 साल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।
टीम इंडिया ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीरीज के पांचवें मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड को करारा जवाब दिया। दूसरे दिन के स्कोर 60 रन पर कोई विकेट नहीं से आगे खेलते हुए टीम इंडिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 391 रन बना लिए। करुण नायर (71) और मुरली विजय (17) नाबाद लौटे। फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड से 86 रन पीछे है।
भारत और विश्व के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने सोमवार को रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों में अपने रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने का फैसला किया वहीं आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लेते हुए इसके प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति का आहवान किया।
इंडोनेशया में बुधवार आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 97 हो गई क्योंकि ढही हुई इमारतों के मलबों से कई शव बाहर निकाले गये हैं। आसेह प्रांत के पीडी जाया जिले में 6.5 तीव्रता का भूकंप उस वक्त आया जब लोग फज्र की नमाज :सुबह की नमाज: की तैयारी कर रहे थे। यह इलाका मुस्लिम बहुल है।
मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने आज कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत को शानदार सफलता आक्रामक रवैया अख्तियार करने से मिली और वह आगामी पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में भी इसी तरह का खेल जारी रखेगा। भारत ने हाल में समाप्त हुई तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 से जीत दर्ज करके आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया और रहाणे ने कहा कि आक्रामक रवैया अपनाने के कारण उन्हें यह सफलता मिली।
भारत की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच स्टीफन कान्सटेनटाइन ने कल अंधेरी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में अधिक रैंकिंग वाले प्यूर्टोरिको के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के लिये गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू को कप्तान नियुक्त किया है। कान्सटेटाइन ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, गुरप्रीत सिंह प्यूर्टोरिको के खिलाफ कल होने वाले मैच में टीम के कप्तान होंगे।
रियो ओलंपिक में शानदार शुरुआत करते हुए भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को एक कड़े मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। रूपिंदर पाल सिंह की अगुआई में ड्रैग फ्लिकरों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यह जीत दर्ज की।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि इंडोनेशिया में मादक पदार्थ मामले में भारतीय नागरिक गुरदीप सिंह को मौत की सजा नहीं दी गई है जिसे बीती रात मौत की सजा दी जानी थी।
मैन आफ द मैच ओलिवर गिरोड के दो गोल की मदद से फ्रांस ने यूरो 2016 फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन 2-5 की हार के बावजूद आईसलैंड ने टूर्नामेंट से शान के साथ विदाई ली।