वर्तमान में 83वीं विश्व वरीयता प्राप्त स्टीफंस ने टूर्नमेंट के फाइनल में 15वीं वरीय कीज को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। अमेरिका की 24 वर्षीया खिलाड़ी स्टीफंस छह माह पहले 957वें स्थान पर थीं
वीनस ने अपने करियर में दो बार अमेरिका ओपन का खिताब जीता है। साल 2000 और 2001 में उन्होंने यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया था।
साल 2008 में उन्होंने विम्बलडन में आखिरी ग्रैंड स्लैम जीता था।
सेरेना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद स्नैपचैट के जरिए शेयर की थी। सेरेना इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर अपने फैंस को मां बनने से पहले लगातार अपडेट कर रही थीं। हाल ही में उन्होंने वैनिटी फेयर मैगजीन के कवर पेज पर तस्वीर के लिए बेबी बंप के साथ न्यूड पोज दिया था।
अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न पुरस्कार की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और भारोत्तोलक संजीता चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं मिल सकेगा।