Advertisement

Search Result : "Japan Open"

जोकोविच सेमीफाइनल में, सानिया की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्‍त

जोकोविच सेमीफाइनल में, सानिया की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्‍त

गत चैम्पियन और दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने लगातार दसवीं बार अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जब फ्रांस के जो विलफ्राइड सोंगा क्वार्टर फाइनल में 6-3, 6-2 से पिछड़ने के बाद रिटायर हो गए। इसी तरह दुनिया की नंबर एक युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी चेक जोड़ीदार बारबरा स्टायकोवा क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कैरोलीन गार्शिया और क्रिस्टीना म्लादेनोविच से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गई। सानिया की हार के साथ यूएस ओपन में भारतीय चुनौती समाप्‍त हो गई है।
दुनिया में रूस के बाद भारत में सबसे ज्यादा 'असमानता'

दुनिया में रूस के बाद भारत में सबसे ज्यादा 'असमानता'

दुनिया में भारत दूसरा सबसे ज्यादा असमानता वाला देश है। भारत में कुल संपत्ति की आधी से अधिक सम्पत्ति ऐसे धनाढ्यों के हाथ में केंद्रित है जिनकी हैसियत दस लाख डॉलर (लगभग 6.7 करोड़ रुपए) से अधिक की है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है।
अमेरिकी ओपन : राफेल नडाल बाहर, जोकोविच अंतिम 8 में पहुंचे

अमेरिकी ओपन : राफेल नडाल बाहर, जोकोविच अंतिम 8 में पहुंचे

मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच ने आसान जीत के साथ यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है लेकिन 14 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में फ्रांस के लुकास पोइली से हारकर बाहर हो गये। 22 साल के विश्व में 25वें नंबर के पोइली विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे थे। उन्होंने स्पेनिश सुपरस्टार को 6-1, 2-6, 6-4, 3-6, 7-6 से हराया।
जोकोविच और नडाल प्री क्वार्टर फाइनल में

जोकोविच और नडाल प्री क्वार्टर फाइनल में

नोवाक जोकोविच ने रूस के मिखाइल यूज्नी के चोट के कारण मैच से हटने पर सिर्फ 32 मिनट में अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि दो बार के विजेता रफेल नडाल भी तीन साल में पहली बार अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रहे।
जोकोविच और नडाल अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

जोकोविच और नडाल अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच हाथ में चोट के खतरे से उबरकर अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए जबकि स्पेन के रफेल नडाल और जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने भी भीषण गर्मी से जूझते हुए अगले दौर में जगह बनाई। गर्मी के कारण फ्रेंच ओपन चैम्पियन गार्बाइन मुगुरूजा को डाक्टर की सेवायें लेनी पड़ी।
मध्यप्रदेश : ईद पर हिंदू और दिवाली पर मुस्लिमों का अवकाश निरस्‍त

मध्यप्रदेश : ईद पर हिंदू और दिवाली पर मुस्लिमों का अवकाश निरस्‍त

मध्‍यप्रदेश में धर्म के आधार पर छुट्टी देने के आदेश के बाद हड़कंप मच गया है। नए आदेश में कहा गया है कि दीपावली पर मुस्लिमों और ईद के दिन हिन्दू कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। मप्र ओपन स्कूल ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए यह नए आदेश जारी किए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने इस फैसले को लोकतंत्र की हत्या करने वाला बताया।
बांबे कोर्ट ने दिया हाजी अली दरगाह में महिलाओं को प्रवेश, चादर भी चढ़ा सकेंगी

बांबे कोर्ट ने दिया हाजी अली दरगाह में महिलाओं को प्रवेश, चादर भी चढ़ा सकेंगी

मुंबई की हाजी अली दरगाह में अब महिलाओं को भी प्रवेश मिल सकेगा। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने एक ऐतिहासिक फैसलेे में दरगाह ट्रस्ट की ओर से दरगाह के भीतरी गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी को अनावश्‍यक माना और उस पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब महिलाएं दरगाह में चादर चढ़ा सकेंगी।
आेलंपिक : अब टोक्‍यो में मिलेंगे, भारत 67 वें स्‍थान पर, अमेरिका को 121 पदक

आेलंपिक : अब टोक्‍यो में मिलेंगे, भारत 67 वें स्‍थान पर, अमेरिका को 121 पदक

ब्राजील के रियो में 31 वें आेलंपिक खेलों का रंगारंग समापन हुआ। समारोह ऐतिहासिक मारकाना स्टेडियम में हुआ। भारत एक कांस्य और एक रजत पदक के साथ 67वें स्थान पर रहा, जबकि सबसे अधि‍क 121 पदक के साथ अमेरिका शीर्ष पर रहा।
जापान के खिलाफ जीत से शुरूआत करने उतरेगा भारत

जापान के खिलाफ जीत से शुरूआत करने उतरेगा भारत

ओलंपिक में 36 साल बाद फिर से जगह बनाने वाली भारतीय महिला हाकी टीम पूल बी में जापान के खिलाफ होने वाले अपने मैच में जीत दर्ज करके अपने अभियान की सकारात्मक शुरूआत करने के लिये मैदान पर उतरेगी।
जापान में  मानसिक  रूप से अक्षम लोगों पर चाकू से हमला,19 लोगों की मौत

जापान में मानसिक रूप से अक्षम लोगों पर चाकू से हमला,19 लोगों की मौत

जापान में मानसिक रूप से अक्षम लोगों के एक देखभाल केंद्र पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि तोक्यो से 50 किलोमीटर दूर सागामिहारा शहर में हुए इस हमले में 25 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 20 की हालत गंभीर है। 26 वर्षीय हमलावर बाद में पुलिस थाने पहुंचा और उसने अधिकारियों के सामने स्वीकार किया, मैंने यह किया है। उसने बताया कि वह केंद्र का एक पूर्व कर्मचारी था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement