Advertisement

Search Result : "John Abraham first look in film pathan released"

हाफ गर्लफ्रेंड ने पहले दिन कमाए 10.27 करोड़, मोहित-श्रद्धा की पार्टनरशिप रंग लाई

हाफ गर्लफ्रेंड ने पहले दिन कमाए 10.27 करोड़, मोहित-श्रद्धा की पार्टनरशिप रंग लाई

इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर की पार्टनरशिप एक बार फिर रंग लाई। अपनी पिछली हिट फिल्मों ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ के बाद हाफ गर्लफ्रेंड में भी इन दोनों ने शानदार कमबैक किया है। 'हाफ गर्लफ्रेंड' लगभग 2500 सिनेमा घरों में चल रही है और 'हिंदी मीडियम' के अलावा 'बाहुबली 2' जैसी हिट के बीच भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। 'हाफ गर्लफ्रेंड' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करते हुए 10.27 करोड़ की कमाई की है जो श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म 'ओके जानू' (4.8 करोड़) और अर्जुन कपूर की 'की एंड का '(7.30 करोड़) की पहले दिन की कमाई से काफी ज्यादा है। फिल्म विश्लेषक और मार्केट ऐक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए 10.27 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, फिल्म के रिव्यू को लेकर क्रिटिक्स का इस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स दिखा। फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिस कारण सिनेमा हॉल में दर्शकों की भीड़ जुट रही है। गौरतलब है कि यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है। फिल्म दिल्ली पढ़ाई करने आए एक ऐसे देहाती लड़के की कहानी है, जिसे यहां के तेज-तर्रार और इंग्लिश बोलने वाली एक बेहद खूबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है।
रीमा लागू की वे पांच फिल्में जिनमें उन्होंने निभाई मां की यादगार भूमिका

रीमा लागू की वे पांच फिल्में जिनमें उन्होंने निभाई मां की यादगार भूमिका

कई चर्चित हिंदी फिल्मों में मां की भूमिका अदा करने वाली अभिनेत्री रीमा लागू अब नहीं रहीं हैं। फिल्मों में उनकी यादगार भूमिकाओं के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। खासकर मां की भूमिका में उन्हें दर्शक मिस करेंगे।
याद रहेगी मां केे किरदारों में ममता भरने वाली छवि

याद रहेगी मां केे किरदारों में ममता भरने वाली छवि

हिंदी सिनेमा के चाहने वालों के लिए अभिनेत्री रीमा लागू की मौत की खबर किसी सदमे से कम नहीं थी। सिने प्रेमियों ने इस खबर को अनमने भाव से स्वीकार कर लिया कि पिछले दो दशक तक मां की भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली रीमा लागू अब इस दुनिया में नहीं रही हैं।
जन्मदिन विशेष: 51 रुपये से शुरु हुआ था गजल सम्राट पंकज उधास का सफर

जन्मदिन विशेष: 51 रुपये से शुरु हुआ था गजल सम्राट पंकज उधास का सफर

अपनी मखमली आवाज़ से दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज़ करने वाले ग़ज़ल गायक पंकज उधास का आज 66वां जन्मदिन है। पंकज का जन्म 17 मई 1951 गुजरात में राजकोट के पास जैतपुर के एक बीयर बनाने वाले परिवार में हुआ था। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता का नाम केशूभाई उधास और मां का नाम जीतूबेन उधास है।
'सिमरन' का टीजर लॉन्च, कई अलग लुक्स में नजर आई कंगना

'सिमरन' का टीजर लॉन्च, कई अलग लुक्स में नजर आई कंगना

फिल्म निर्देशक हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिमरन' का टीजर आज लॉन्च हो गया है। इसमंं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना बेहद बेबाक, बबली और बिंदास अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म में कंगना रनौत एक गुजराती लडकी प्रफुल पटेल की उर्फ सिमरन की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो अमेरिका में रहती है।
हाजी मस्तान के बेटे की रजनीकांत को धमकी, कहा- फिल्म में गलत दिखाया तो नहीं छोडूंगा

हाजी मस्तान के बेटे की रजनीकांत को धमकी, कहा- फिल्म में गलत दिखाया तो नहीं छोडूंगा

मुंबई पर राज करने वाले डॉन हाजी मस्तान के मुंह बोले बेटे शेखर सुंदर ने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को धमकी भरा नोटिस दिया है। इस नोटिस में शेकर ने मस्तान की छवि खराब न करने की बात कही है। शेखर ने यह धमकी रजनीकांत की अपकमिंग मूवी ‘गॉडफादर’ को लेकर दी है।
अब फिल्मों के साथ मंदिर में भी दिखेंगे ये अभिनेता

अब फिल्मों के साथ मंदिर में भी दिखेंगे ये अभिनेता

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अब सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि मंदिर में भी देखने को मिलेंगे। यह मंदिर कहीं और नहीं बल्कि कोलकाता में ही हैं। जहां बिग बी के कद से भी ऊंची उनकी मूर्ती स्थापित की गई है। यह मंदिर किसी और ने नहीं बल्कि उनके प्रशंसकों ने मिलकर बनाई है।
जानिए हॉट मौसम में कैसे दिखें कूल

जानिए हॉट मौसम में कैसे दिखें कूल

गर्मियों में कपड़े पहनने के जितने ऑप्शन होते हैं, क्या पहनें वाला सवाल उतना ही ज्यादा परेशान करता है। सर्दियों में शॉल या ओवर कोट बहुत सी कमियों को ढक लेता है। इस मौसम में जरा सी समझदारी दिखाएं और दिखें खिलीं-खिलीं।
जानिए, अक्षय कुमार ने किस फिल्म को लेकर की पीएम मोदी से मुलाकात

जानिए, अक्षय कुमार ने किस फिल्म को लेकर की पीएम मोदी से मुलाकात

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को राजधानी दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेमकथा’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करने का मौका मिला। अक्षय ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो भी साझा की है।
'द गोल्डन एज' के बाद अब इस फिल्म का निर्देशन करेंगे शेखर कपूर

'द गोल्डन एज' के बाद अब इस फिल्म का निर्देशन करेंगे शेखर कपूर

भारतीय फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने एलिजाबेथ और एलिजाबेथ: द गोल्डन एज के बाद अब ब्रूस ली के शुरूआती जीवन पर आधारित फीचर फिल्म ‘लिटिल डेगन’ के सह-लेखन और निर्देशन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement