ब्राजील पुलिस ने एक बयान में कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार की जांच कर रहे हैं जो 2016 ओलंपिक की मेजबानी रियो को देने के लिये वोट खरीदने के मकसद से किया गया था।
लंदन ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना नेहवाल ने छह लाख रूपये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन 12 जवानों के परिवारों को दान देने का फैसला किया है जो पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में मारे गये थे।
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) की कार्यकारी समिति और प्रशासनिक परिषद ने टोक्यो 2020 ओलंपिक कार्यक्रम के लिए मिश्रित युगल स्पर्धाओं की सिफारिशों को सर्वसम्मति से मंजूर कर दिया। समिति का लक्ष्य सभी 15 ओलंपिक स्पर्धाओं को बनाए रखकर लिंग समानता हासिल करना है।
राजस्थान के कोटा शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर नगर थाने में जमकर बवाल किया। दरअसल पुलिस हेलमेट नहीं पहनने वाले लोगों का चालान काट रही थी। और यही बात भाजपा कार्यकर्ताओं को नागरवार गुजरी। आनन फानन में कार्यकर्ता विरोध करने सीधे थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के साथ कोटा से विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेंद्र मेघवाल भी शामिल थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हुई और हंगामा होने लगा, जिसके बाद पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।
उत्तर कोरिया ने अमेरिका से खुद को एक वैध परमाणु सशस्त्र देश के रूप में मान्यता देने की फिर से मांग की है। वहीं, विश्व के शक्तिशाली देश उसके हालिया और सबसे जोरदार परमाणु परीक्षण को लेकर उसे दंडित करने के तरीके तलाश रहे हैं।
भारतीय खिलाड़ी ओपी जैशा ने रियो ओलंपिक में महिला मैराथन स्पर्धा को याद करते हुए कहा कि मैं वहां मर सकती थी क्योंकि उन्हें अधिकारियों द्वारा पानी और एनर्जी डिंक मुहैया नहीं कराया गया जबकि भारत को निर्धारित स्टेशन दिये गये थे।
पीवी सिंधु बैडमिंटन में महिलाओं की एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि देश को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए उन्होंने अपना सब कुछ झोंक दिया था।
खेल पंचाट की समिति पूछ रही थी कि भारतीय कानून के तहत अभी तक दोषियों को सजा क्यों नहीं दी गई। यह सिर्फ गिरफ्तारी की बात नहीं थी बल्कि वे जानना चाहते थे कि क्या दोषी को किसी तरह की सजा मिली है। यदि आज गुनहगार जेल में होता तो फैसला हमारे पक्ष में आ सकता था।