बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के तट के पास 3600 करोड़ रुपये में तैयार होने वाले शिवाजी महाराज स्मारक का शिलान्यास किया। भव्य स्मारक के लिए यह कार्यक्रम नगर निकाय चुनावों के कुछ महीने पहले ऐसे समय आयोजित हुआ जब 17वीं सदी के महान शासक की विरासत पर दावा करने के लिए राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष जारी है।
पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो जयललिता की करीबी सहयोगी रहीं वी के शशिकला की मजबूत हिमायत करते हुए अन्नाद्रमुक ने आज कहा कि वह पार्टी की अहम सदस्य हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है कि पार्टी नेताओं ने उनसे मुलाकात की। पार्टी ने साथ ही कहा कि जल्द ही अगला महासचिव चुन लिया जाएगा।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बार बार की तरह एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला और महात्मा गांधी एक ही बाप की औलाद है।
कांग्रेस के हाशिए में जानेे के बाद भाजपा उसकी लीडरशिप की निंदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा चुनाव को देेखते हुए कांग्रेस पर हमले कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है।
2017 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में आध्यात्मिक गुरु भैयूजी महाराज ने भाजपा को सत्ता में वापसी कराने के लिए अभी से कवायद शुरु कर दी है। पिछले तीन दिनों में सूबे के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुख सूफी संत एमके चिश्ती सहित कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी भैयूजी से मुलाकात कर चुके हैं।
हरियाणा विधानसभा में जैन संत तरुणसागर महाराज के कड़वे प्रवचन पर वाद-विवाद चल रहा है। पक्ष-विपक्ष के बीच वह अब तक कहां-कहां प्रवचन देने गए हैं इसका लेखा-जोखा निकाला जा रहा है।
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के पद छोड़ने की घोषणा के एक दिन बाद इस बात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। राज्य में भाजपा के समक्ष दो दशक से चले आ रहे जीत के सिलसिले को बनाए रखने की चुनौती होगी।
बिहार इंटरमिडिएट परिक्षा के टॉपर घोटाले के कथित सरगना बच्चा राय को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बच्चा राय वैशाली जिले के विवादित विशुन राय कॉलेज के सचिव सह प्राचार्य हैं। दो विवादित पर रुबी राय और सौरभ श्रेष्ठ इसी कॉलेज के छात्र हैं।