राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें आज और बढ़ गईं, जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके 12 ठिकानों पर छापेमारी कर, केस दर्ज किया। छापेमारी की कार्रवाई के बाद लालू प्रसाद यादव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में सियासत एक बार फिर उबाल पर है। गुरुवार को कई किसान संगठनों ने पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा है। इस दौरान किसानों के मुद्दे पर योगेंद्र यादव सहित कई किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मंदसौर में गिरफ्तार कर लिया गया है। वे अखिल भारतीय किसान संघर्ष-समन्वय समिति के बैनर तले 6 राज्यों में 12 दिनों की किसान मुक्ति यात्रा निकालने जा रहे थे जिसकी शुरुआत मंदसौर से हो रही थी।
भाजपा ने एक बार फिर राजद प्रमुख लालू प्रसाद व उनके परिजनों के खिलाफ कथित बेनामी संपत्ति के मामले को लेकर हमला बोला है। लालू की संपत्तियों का एक के बाद एक खुलासा करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधान मंडल दल के नेता सुशील मोदी ने लालू को बिहार का रॉबर्ट वाड्रा करार दिया है।
पहली जुलाई से देश में जीएसटी लागू हो जाएगा इससे न केवल देश का ढांचा बदल जाएगा बल्कि कारोबार करने के तरीकों में भी बड़े बदलाव आएंगे। बेहतर होगा कारोबारी अपनी आदत बदल लें वरना जेल के लिए तैयार रहें। यानी जीएसटी में धांधली की गुंजाइश कम होने और सब कुछ ऑन लाइन होने से आपको अपनी आदतों की कीमत चुकानी पड़ सकती है।