रिपोर्ट में कहा गया है कि चने को छोड़कर अन्य दालों में मुनाफा 30 फीसदी कम हुआ है। जहां दलहनों की कीमतों में गिरावट आ रही है, वहीं इसकी उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है।
उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण 10 प्रतिशत के करीब हैं, परन्तु परंपरागत कारणों से उनका सामाजिक एवं आर्थिक कद इससे बहुत ऊंचा है। वोटबैंक को साधने हेतु, पार्टी ने महेंद्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन किया है।
टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग चेतेश्वर पुजारा चौथे स्थान पर काबिज़ है जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली पांचवे स्थान पर बरक़रार हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ अभी भी नंबर एक बल्लेबाज़ बने हुए हैं।
बिहार में भाजपा के साथ नई सरकार बनाने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पास महागठबंधन तोड़ने के आलावा और कोई विकल्प नहीं था।