Advertisement

Search Result : "Mahatma Gandhis Statue"

महाराष्ट्र सरकार शिवाजी प्रतिमा की ऊंचाई बढ़ाएगी

महाराष्ट्र सरकार शिवाजी प्रतिमा की ऊंचाई बढ़ाएगी

अरब सागर में लगने वाली शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई अब प्रस्तावित 192 मीटर के बजाय 210 मीटर होगी। महाराष्ट्र सरकार ऐसा चाहती है क्योंकि चीन में बन रही बुद्ध प्रतिमा से किसी भी मायने में शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई कम नहीं होनी चाहिए।
शशि थरूर के घर में चोरी

शशि थरूर के घर में चोरी

कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर के पाॅश लुटियन इलाके में स्थित घर से चोरी हो गयी है और नटराज की एक प्राचीन मूर्ति सहित बहुमूल्य सामान गायब है।
‘टाइम’ की 100 सबसे प्रभावशाली तस्वीरों में शामिल हुआ बापू का चरखा

‘टाइम’ की 100 सबसे प्रभावशाली तस्वीरों में शामिल हुआ बापू का चरखा

टाइम पत्रिका ने 100 सबसे प्रभावशाली तस्वीरों के अपने संकलन में चरखा के साथ महात्मा गांधी की वर्ष 1946 की एक तस्वीर को शामिल किया है।
साक्षी महाराज बोले, फारुख अब्दुल्ला और महात्मा गांधी एक ही बाप की औलाद

साक्षी महाराज बोले, फारुख अब्दुल्ला और महात्मा गांधी एक ही बाप की औलाद

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बार बार की तरह एक और विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला और महात्मा गांधी एक ही बाप की औलाद है।
महात्मा गांधी के पोते कनुभाई का निधन, सूरत में हुआ अंतिम संस्कार

महात्मा गांधी के पोते कनुभाई का निधन, सूरत में हुआ अंतिम संस्कार

महात्मा गांधी के पोते कनुभाई का सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। आज सूरत में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के साथ सैकड़ों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गांधी के बारे में दुनिया बहुत कुछ नहीं जानती : किताब

गांधी के बारे में दुनिया बहुत कुछ नहीं जानती : किताब

दुनिया में कस्तूर को खुशबू के लिए जाना जाता है और उसका नाम इसी पर रखा गया था। वह रईस कपाड़िया परिवार में सबसे छोटी थी, जो विदेशों में कपड़े, अनाज और कपास के कारोबार का स्थापित घराना था। बाद में दुनिया में उन्हें कस्तूरबा के नाम से जाना गया। वह एक ऐसे व्यक्ति की पत्नी बनीं, जिसे शांति के दूत के रूप में दुनिया भर में सम्मान प्राप्त हुआ। कस्तूरबा की शादी बचपन में ही मोहनदास से हो गयी थी। मोहनदास स्वयंधर्मी और दबंग पति थे।
बापू और शास्‍त्री जी को देश ने किया याद

बापू और शास्‍त्री जी को देश ने किया याद

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर रविवार को पूरे देश ने याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने विजय घाट जाकर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती पर शुरू हुए स्वच्छ भारत अभियान के आज दो बरस पूरे हो गए हैं।
मार्कंडेय काटजू की नजर में अब गांधी फ्राड और पाखंडी

मार्कंडेय काटजू की नजर में अब गांधी फ्राड और पाखंडी

अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्केंडय काटजू ने गांधी जंयती पर महात्मा गांधी को लेकर वैचारिक हमला किया है। काटजू ने गांधी को फ्राड और पाखंडी बताया है। उन्‍होंने कहा है कि गांधी की वजह से देश को आजादी नहीं मिली है। फेसबुक पर काटजू ने पोस्ट में लिखा- कौन सही है- गांधी या भगत सिंह और सूर्य सेन? काटजू ने लिखा- जब 1938 में इंग्लैंड के प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन जर्मनी से म्यूनिख समझौता करके लौटे थे तो विपक्ष के नेता विस्टन चर्चिल ने कहा था कि आपके पास युद्ध या अपमान में से विकल्प चुनने का अधिकार है और आपने अपमान चुना।
गांधी जयंती: दास्तानगोई के जरिये बयां किया गया बापू का संदेश

गांधी जयंती: दास्तानगोई के जरिये बयां किया गया बापू का संदेश

उर्दू भाषा में कहानियां बयान करने की विधा दास्तानगोई 20वीं सदी की शुरूआत की कई महान हस्तियों की जिंदगी के सफर को समेटे हुए है जिनमें गांधी के मोहनदास से महात्मा बनने की कहानी भी शामिल है।
महात्मा गांधी की हत्या में संघ की भूमिका पर बेनी ने उठाया सवाल

महात्मा गांधी की हत्या में संघ की भूमिका पर बेनी ने उठाया सवाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के सांसद बेनी प्रसाद वर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका पर सवाल उठाकर इस विवाद को नए सिरे से हवा दे दी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement