बिहार में सियासी उबाल के बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है। एडीआर के मुताबिक नीतीश की नई सरकार में 75 फीसदी मंत्री दागी हैं।
दहेज प्रताड़ना मामलो पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। अब दहेज प्रताड़ना का कोई भी केस आते ही पति या ससुराल पक्ष के लोगों की एकदम से गिरफ्तारी नहीं होगी।
केंद्र की मोदी सरकार के 'स्वच्छ भारत अभियान' का प्रचार प्रसार करते हुए बिहार में औरंगाबाद के जिलाधिकारी कंवल तनुज ने एक ऐसी आपत्तिजनक और विवादास्पद सलाह दे डाली जो शायद ही किसी को बर्दाश्त हो।
बॉलिवुड के कई बड़े नाम इन दिनों ईडी के सवालों के घेरे पर हैं। शाहरुख खान ही बच्चन परिवार और अजय देवगन भी शामिल है। बच्चन परिवार के सभी सदस्यों से भी पिछले 13 सालों में विदेश भेजे गए पैसे की जानकारी मांगी गई है।
प्रो कबड्डी टूर्नामेंट ने 28 जुलाई से हैदराबाद में शुरू हो रहे सीजन-5 के लिए अपने कुल पुरस्कार राशि में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी है। इस सीजन के लिए कुल इनामी राशि 8 करोड़ रुपये कर दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में हुए 62 एनकाउंटर मामले की सुनवाई करते हुए सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। यह आदेश्ा अदालत ने पांच दर्जन से ज्यादा लोगों के इस एनकाउंटर पर फर्जी होने का शक बढ़ता देख कर दिया है।
भारत में जीका वायरस के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोमवार को देश में जीका के तीन मामलों की पुष्टि की है। तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिला से जीका वायरस का पहला मामला सामने आया।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर सीबीआई और ईडी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। लालू के ठिकानों पर हुई सीबीआई छापेमारी के महज 24 घंटे के भीतर बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। हालांकि इस मामले का सीबीआई की छापेमारी से कोई लेना-देना नहीं है।
ऑनलाइन बैंकिग,एटीएम या क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के शिकार होने पर अब बैंक आपका पैसा वापस करेगा। ग्राहकों के हितों की रक्षा करते हुए आरबीआई ने नियमों में बदलाव किया है।
कालेधन का पता लगाने के लिए स्विट्जरलैंड ने भारत समेत 40 देशों के साथ बैंकिंग सूचनाओं के स्वचालित लेने-देन की व्यवस्था को मंजूदी दे दी है. हालांकि इस मंजूरी के तहत सूचनाओं का आदान-प्रदान 2019 से शुरू होगा।