Advertisement

Search Result : "Mumbai Police. मुंबई पुलिस"

अमिताव घोष को मुंबई में मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

अमिताव घोष को मुंबई में मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

अंग्रेजी के मशहूर भारतीय लेखक अमिताव घोष को मुंबई साहित्य उत्सव के टाटा लिटरेचर लाइव में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 11 जुलाई,1956 को कोलकाता में जन्में और उम्र छह दशक पूरा करने वाले अमिताव घोष को न केवल इससे पूर्व विदेश में प्रिक्स मेडीसिस इंट्रांजर, आर्थर सी. क्लार्क अवार्ड से नवाजे गए, बल्कि उन्हें देश का प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान भी प्राप्त हुआ है।
सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान दे फंसे राहुल-केजरीवाल, कोर्ट ने पुलिस से मांगा एटीआर

सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान दे फंसे राहुल-केजरीवाल, कोर्ट ने पुलिस से मांगा एटीआर

पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस उपाध्य राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुश्किल में पड़ सकते हैं। उनके बयान के खिलाफ दायर एक फौजदारी मामले में दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) दाखिल करने को कहा है।
दिल्ली से हावड़ा और मुंबई रूट पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन

दिल्ली से हावड़ा और मुंबई रूट पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन

गतिमान एक्सप्रेस की सफल शुरुआत के बाद रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रूटों पर यात्रा की अवधि कम करने की दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाते हुए इन रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रति घंटा करने की याजना बनाई है जिसकी अनुमानित लागत लगभग 10,000 करोड़ रुपये की बताई जा रही है।
जम्मू-कश्मीर में हालात अब भी नाजुक, करीब 300 आतंकी सक्रिय : डीजीपी

जम्मू-कश्मीर में हालात अब भी नाजुक, करीब 300 आतंकी सक्रिय : डीजीपी

जम्मू-कश्मीर में हालात को बेहद नाजुक करार देते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक के. राजेंद्र ने कहा कि करीब 300 आतंकवादी सक्रिय हैं तथा नियंत्रण रेखा के उस पार से निरंतर घुसपैठ चिंता का विषय है। राजेंद्र ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में हुई पुलिस अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की बैठक में कहा, सीमापार से आतंकवादियों की निरंतर घुसपैठ चिंता का विषय है।
पाकिस्तान: कश्मीर पर फीके रवैये को लेकर सईद ने शरीफ सरकार को लिया आड़े हाथ

पाकिस्तान: कश्मीर पर फीके रवैये को लेकर सईद ने शरीफ सरकार को लिया आड़े हाथ

जमात उत दावा प्रमुख और मुंबई आतंकी हमले के मुख्य षड़यंत्रकर्ता हाफिज सईद ने कश्मीर के मुद्दे पर भारत के प्रति फीकी प्रतिक्रिया देने को लेकर नवाज शरीफ सरकार की जमकर आलोचना की और कहा कि घाटी के लोगों को पाकिस्तान का पूर्ण व्यावहारिक सहयोग चाहिए।
लद्दाख में घुस आए चीनी सैनिकों और भारतीय जवानों के बीच गतिरोध कायम

लद्दाख में घुस आए चीनी सैनिकों और भारतीय जवानों के बीच गतिरोध कायम

लद्दाख की बर्फीली ऊंचाइयों पर नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच गतिरोध अब भी कायम है। बुधवार को पिपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे और मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे सिंचाई नहर के निर्माण कार्य को रोक दिया था।
क्या आप शर्मिंदगी महसूस नहीं कर रहे हैं : राहुल ने पुलिस से पूछा

क्या आप शर्मिंदगी महसूस नहीं कर रहे हैं : राहुल ने पुलिस से पूछा

वन रैंक, वन पेंशन के मुद्दे पर कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले एक पूर्व सैनिक के परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेने की निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस कर्मियों के एक दल से कहा कि क्या आप शर्मिंदगी महसूस नहीं कर रहे हैं ? वह एक पूर्व सैनिक का बेटा है... और आप उसे गिरफ्तार कर रहे हो ?
भोपाल पुलिस ने सिमी के फरार 8 आतंकियों को मार गिराया

भोपाल पुलिस ने सिमी के फरार 8 आतंकियों को मार गिराया

भोपाल की सेंट्रल जेल से फरार सिमी के आठ आतंकियों को जेल से करीब 10 किमी दूर भोपाल के बाहरी इलाके इंतिखेड़ी गांव में पुलिस ने मार गिराया है। भोपाल पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा घेरे जाने के बाद सभी आतंकी मार गिराए गए। शेख मुजीब, खालिद, मजीद, अकील खिलजी, जाकिर, महबूब, अमजद और सलिख जेल से फरार हो गए थे।
मुंबई में दीपावली पर नहीं उड़ेंगे कंडील, पुलिस ने लगाई रोक

मुंबई में दीपावली पर नहीं उड़ेंगे कंडील, पुलिस ने लगाई रोक

दीपावली में कंडील उड़ाने पर मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को रोक लगा दी। यह प्रतिबंध संभावित आग लगने की घटना को तथा उंची इमारतों को इनकी वजह से होने वाले सुरक्षा खतरों को टालने के लिए लगाया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement