Advertisement

Search Result : "Mumbai Police. मुंबई पुलिस"

दबंगों ने दलित परिवार को जिंदा जलाया, दो बच्‍चों की मौत

दबंगों ने दलित परिवार को जिंदा जलाया, दो बच्‍चों की मौत

दिल्‍ली से सटे फरीदाबाद जिले के एक गांव में दलित परिवार के चार लोगों को कथित तौर पर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। दबंगों ने आज तड़के एक दलित परिवार के घर को आग लगा दी जिससे दो बच्चों की जलकर मौत हो गई और उनके माता-पिता गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
तिरंगे का अपमान करने के मामले में हार्दिक गिरफ्तार

तिरंगे का अपमान करने के मामले में हार्दिक गिरफ्तार

राष्ट्र ध्वज का कथित तौर पर अपमान करने के मामले में पाधारी पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को आज राजकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह पहले से ही पुलिस की हिरासत में थे।
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में डांस बार पर लगी रोक हटाई

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में डांस बार पर लगी रोक हटाई

उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र पुलिस कानून में 2014 में किए गए संशोधन के कार्यान्वयन पर आज रोक लगा दी। इस संशोधन के तहत बार और कुछ अन्य स्थलों पर डांस कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
जम्मू कश्मीर: मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादी बने दो एसपीओ

जम्मू कश्मीर: मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादी बने दो एसपीओ

पुलिस बल छोड़ कर उग्रवाद की राह पकड़ने वाले दो विशेष पुलिस अधिकारी यानी एसपीओ आज डोडा जिले में सेना के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारे गए।
पंजाब: धर्म ग्रंथ के अपमान पर फरीदकोट में हिंसा, 15 घायल

पंजाब: धर्म ग्रंथ के अपमान पर फरीदकोट में हिंसा, 15 घायल

पंजबा के फरीदकोट में पवित्र किताब के कथित अपमान से नाराज सिख प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव में आज 8 पुलिसकर्मियों सहित 15 लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया जबकि पुलिस ने आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारों से बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।
गोहत्या की आशंका से भड़की भीड़ ने किया पुलिस पर हमला

गोहत्या की आशंका से भड़की भीड़ ने किया पुलिस पर हमला

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में आज गोहत्या की आशंका से भड़की भीड़ ने पुलिस पर पथराव तथा आगजनी की। इस मामले में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
संगीतकार र‌वींद्र जैन का निधन

संगीतकार र‌वींद्र जैन का निधन

बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार-गीतकार रवींद्र जैन का आज मुंबई के लीलावती में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। जैन किडनी की समस्या से पीड़ित थे और पिछले दिनों यूरिनरी इंफेक्‍शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल तक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी मगर आज सुबह उनके निधन की खबर आई।
मुंबई ने ठुकराया, दिल्ली ने गले लगाया

मुंबई ने ठुकराया, दिल्ली ने गले लगाया

दिल्ली एक बार फिर दिल वालों की साबित हो गई है। मुंबई में शिवसेना के विरोध के बाद पाकिस्तान के गजल गायक का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिसंबर में दिल्ली में अपना कार्यक्रम पेश करने का अनुरोध किया है। अली ने उनकी दावत कबूल कर ली है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement