Advertisement

Search Result : "New Political Adda"

श्रृंखला जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड

श्रृंखला जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड

प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के बीच भारतीय टीम निर्णायक पांचवें और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में कल जब विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व कौशल के अलावा फिनिशर की उनकी भूमिका की भी कड़ी परीक्षा होगी।
यह प्रवाह से भरी पारी नहीं थी : गुप्टिल

यह प्रवाह से भरी पारी नहीं थी : गुप्टिल

भारत के खिलाफ रांची में चौथे एकदिवसीय मैच में 72 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को 19 रन से जीत दिलाने वाले मार्टिन गुप्टिल ने कहा कि यह पारी प्रवाह से भरी नहीं थी क्योंकि हालात बल्लेबाजी के लिये कठिन थे। गुप्टिल की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 260 रन बनाये और फिर भारत को 48 . 4 ओवर में 241 रन पर आउट कर दिया।
समान नागरिक संहिता पर विधि आयोग ने राजनीतिक दलों से मांगी राय

समान नागरिक संहिता पर विधि आयोग ने राजनीतिक दलों से मांगी राय

समान नागरिक संहिता के विवादास्पद मुद्दे पर विचार विमर्श के दायरे का विस्तार करते हुए विधि आयोग ने सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से अपनी राय साझा करने का आह्वान किया है। साथ ही आयोग ने इस विषय पर संवाद के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निमंत्रित करने की योजना भी बनाई है।
सपा परिवार में जारी संकट के बीच गुजरात दौरा छोड़ दिल्ली लौटे अमित शाह

सपा परिवार में जारी संकट के बीच गुजरात दौरा छोड़ दिल्ली लौटे अमित शाह

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में चल रही कलह से बन रहे राजनीतिक हालात के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज अपने गुजरात दौरे को बीच में ही छोड़कर दिल्ली वापस लौट आए।
न्यूजीलैंड ने जीता रांची का रण, श्रृंखला बराबर

न्यूजीलैंड ने जीता रांची का रण, श्रृंखला बराबर

मार्टिन गुप्टिल से मिली शानदार शुरूआत और टिम साउथी की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के अलावा भारत की विराट कोहली पर अत्याधिक निर्भरता की कमजोरी से न्यूजीलैंड ने आज रांची में चौथा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 19 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली।
घरेलू मैदान पर श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेंगे धोनी

घरेलू मैदान पर श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेंगे धोनी

पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करके फार्म में लौटने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस लय को बरकरार रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर कल रांची में होने वाले चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के जरिये श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेंगे। बल्लेबाज, विकेटकीपर और कैप्टन कूल धोनी मोहाली में पिछले वनडे में बल्लेबाजी क्रम में चौथे स्थान पर उतरे। विराट कोहली के साथ उनकी शतकीय साझेदारी ने भारत को सात विकेट से जीत और श्रृंखला में 2-1 से बढ़त दिलाई।
विराट कोहली के शतक से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

विराट कोहली के शतक से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

मोहाली में खेले गये तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। पांच मैचों की सीरीज में भारत अब 2-1 से आगे हो गया है। भारत की इस जीत के नायक रहे विराट कोहली और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी।
भारत की निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ सुधरे प्रदर्शन पर

भारत की निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ सुधरे प्रदर्शन पर

भारतीय टीम पिछले मैच में मिली शिकस्त के बाद कल यहां होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय मुकाबले में तेजी से सुधार कर पटरी पर आना चाहेगी। दिल्ली में मिली छह रन की हार ने भारत को सोच-विचार के लिये काफी कुछ दिया है क्योंकि इससे इस मुकाबले में दिलचस्पी काफी बढ़ गयी है। भारतीय टीम ने एक तरफा टेस्ट सीरीज जीत दर्ज करने के बाद धर्मशाला में हुए पहले वनडे में भी फतह हासिल की थी। दो मैचों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।
अब किसानों को ‘सपनों का घर’ मुहैया कराएंगे वरुण गांधी

अब किसानों को ‘सपनों का घर’ मुहैया कराएंगे वरुण गांधी

कभी विवादित बयानों के कारण तो कभी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री उम्मीदवारी के लिए पोस्टर वार के कारण चर्चा में रहने वाले भाजपा के सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी अब अपना दायरा बढ़ाने को आतुर दिखते हैं। उन्‍होंने तय कर लिया है कि एक संसदीय क्षेत्र की पहचान में बंधे रहने की बजाय वह यूपी के बड़े हिस्से में जाने जाएंगे।
वनडे में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा भारत, पहला मैच रविवार को

वनडे में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा भारत, पहला मैच रविवार को

टेस्ट श्रृंखला में क्लीनस्वीप के बाद आत्मविश्वास से भरा भारत रविवार को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के साथ छोटे प्रारूप में भी दबदबा जारी रखने के इरादे से उतरेगा। विराट कोहली की अगुआई में भारत ने टेस्ट श्रृंखला में 3-0 की जीत के साथ आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है लेकिन अब सबका ध्यान एकदिवसीय क्रिकेट पर होगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement