अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को फिर से शुरू करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा कंपनी को नियु्क्त करने का फैसला किया है। इस कंपनी को तीन साल की अवधि के लिए हॉयर किया गया है।
इस बीच एक अच्छी खबर ये है कि ऊपरी समताप मंडल में ओजोन का लेवल हर दशक में 2-4 प्रतिशत बढ़ रहा है, जिसका मतलब है कि 1990 के दशक के बाद से ओजोन परत में सुधार हो रहा है।
साल 1992 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'बेखुदी' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस काजोल ने बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर काजोल ने सभी को धन्यावाद भी दिया।
राष्ट्रपति चुनाव में समाजवादी पार्टी का पारिवारिक झगड़ा खुलकर सामने आ गया है। सपा नेता शिवपाल यादव ने दावा किया है कि पार्टी के 12 से15 विधायक राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग कर सकते हैं।
पेड न्यूज़ मामले में चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य ठहराए गए एमपी के मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अयोग्यता के फैसले पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अब मिश्रा 17 जुलाई को होने वाली राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।