कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने पोस्टर को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साजिश करार देते हुए कहा कि पहले भी ऐसी हरकतें होती रही हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले के बाद सवालों से घिरी भाजपा सरकार पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। अब सोनिया गांधी के दामाद और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।
दुनिया के सबसे बड़ा टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 3 जुलाई से शुरू हो चुका है। ग्रास कोर्ट पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट ने इस साल अपने 140 साल पूरे कर लिए हैं। साल 1877 से अब तक विंबलडन कई एतिहासिक और रोचक घटनाओं का गवाह रहा है।
भाजपा ने एक बार फिर राजद प्रमुख लालू प्रसाद व उनके परिजनों के खिलाफ कथित बेनामी संपत्ति के मामले को लेकर हमला बोला है। लालू की संपत्तियों का एक के बाद एक खुलासा करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधान मंडल दल के नेता सुशील मोदी ने लालू को बिहार का रॉबर्ट वाड्रा करार दिया है।
अल्मोड़ा जिले में माओवादियों ने एक बार फिर पोस्टर, पर्चे और वॉल राइटिंग से दस्तक दी है। इस बार धौलछीना में माओवादियों ने इंटर कॉलेज, ब्लॉक मुख्यालय और साइन बोर्ड में लाल रंग से शराब विरोधी नारे लिखे। इधर पोस्टर लगने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। बहरहाल पोस्टर लगाने वालों की तलाश शुरु कर दी गई है।
प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा कि उनकेे द्वारा खरीदी गई किसी संपत्ति के धन स्रोत का पति रॉबर्ट वाड्रा या उनकी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी का कोई लेना-देना नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने सुप्रीम कोर्ट के हाइवे पर शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का स्वागत किया है। वाड्रा ने कहा कि कोर्ट के इस फैसले का प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों और उसके कर्मचारियों पर कोई प्रभाव नहीं होना चाहिए।