17 जून, 2016 को रिलीज हुई फिल्म उड़ता पंजाब में बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म में करीब 89 कट लगाए। कमेटी द्वारा फिल्म के नाम से 'पंजाब' शब्द को हटाने को कहा गया था। कमेटी को फिल्म के एक गाने पर भी आपत्ति थी। कमेटी का मानना था कि फिल्म में पंजाब का या फिर पंजाब के चुनाव का कोई जिक्र नहीं होना चाहिए।
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत को लेकर बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बैंक ने लॉकर और चेक रिटर्निंग चार्ज भी बढ़ा दिए हैं। इसके तहत एक करोड़ रुपये से अधिक भुगतान वाले चेक की वापसी पर 2,000 रुपये तथा चेक बाउंस होने पर 2,500 रुपये शुल्क लगेगा।
गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर हमले के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से लेकर गुजरात तक विरोध प्रदर्शन किया।
नीतीश कुमार ने एनडीए के समर्थन से सरकार बना ली है। लेकिन आरजेडी ने बड़ी पार्टी होने के बाद भी सरकार बनाने के लिए राज्यपाल द्वारा आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है।
पुडुचेरी की उपराज्यिपाल किरण बेदी के काम करने के तरीके का विरोध करते हुए कांग्रेस, द्रमुक, वीसीके ने राज्य में बंद का आह्वान किया है। पार्टियों ने राज्यपाल के विरोध में साथ देने के लिए व्यापारियों और अन्य से भी अपील की है।
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को देशभर में लागू हुए आज आठ दिन हो गए हैं, लेकिन इस प्रणाली को लेकर विरोध अभी भी जारी है। जीएसटी को लेकर गुजरात के सूरत में हजारों की तादात में कपड़ा व्यापारियों ने विरोध शुरु कर दिया।