
साइना फिर दुनिया की नंबर एक बैंडमिंटन खिलाड़ी
जकार्ता में विश्व चैंपियनशिप का फाइनल हारने के बावजूद भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल महिला एकल खिलाड़ियों में एक बार फिर नंबर वन खिलाड़ी बन गई हैं। बैंडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने गुरुवार को जारी अपनी ताजा रैंकिंग में स्पेन की कैरोलिना मरीन का नंबर वन का ताज साइना को सौंपा।