आठ दशक लंबे स्वर्णिम दौर के बाद दिल्ली का प्रतिष्ठित सिनेमाघर रीगल कल बंद हो जाएगा। इसमें दिखाई जाने वाली अंतिम फिल्म होगी अभिनेता राजकपूर की मेरा नाम जोकर और संगम।
विशाल भारद्वाज बड़े कैनवास पर फिल्म रंगून ले कर आए हैं। ओमकारा, मकबूल, हैदर बनाने वाले निर्देशक इतनी बड़ी चूक कर सकते हैं यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। दुखांत अंत उनकी फिल्मों का स्थाई भाव रहता है जो यहां भी है। लेकिन ओमकारा या मकबूल में यह दर्शकों को सिहरा देता था और यहां दर्शक राहत की सांस लेते हैं कि चलो फिल्म अब खत्म होगी।
सोशल मीडिया पर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक रिषी कपूर का कहना है कि मध्यप्रदेश की कुछ सड़कों पर यात्रा करना आसान नहीं है।
सुपरस्टार आमिर खान ने कहा कि उन्होंने अपने खास दोस्तों एवं मशहूर अभिनेताओं सलमान खान और शाहरूख खान को अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म दंगल की विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया है।
फिल्मस्टार आमिर खान का कहना है कि काले धन को समाप्त करने के लिए नोटबंदी सरकार का एक अच्छा प्रयास है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस पहल का सभी नागरिकों को समर्थन करना चाहिए। बहरहाल, नकदी की कमी की वजह से आम लोगों को हो रही समस्या से आमिर उदास हैं।
सुपरस्टार शाहरूख खान को निकलोडियन्स किड्स च्वाइस अवार्ड्स समारोह में किड्स आइकन ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया है तो वहीं वरुण धवन और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ जोड़ी का पुरस्कार मिला।