अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के बीच सोने में गिरावट जारी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये टूटकर करीब दो महीने के निचले स्तर 28,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
शुरुआती हिचकोलों के बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन के विधानसभा चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने के मद्देनजर प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों बसपा और भाजपा को मुस्लिम बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी रणनीति में रद्दोबदल करना पड़ा है।
तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा और बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के दो-दो विकेट के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के जुझारूपन दिखाने के बावजूद पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन आज जीत की अपनी उम्मीद मजबूत कर दी।
कांग्रेस के पूर्व विधायक पांडुरंग मडकाईकर के गोवा भाजपा में शामिल होने के चलते दो केंद्रीय मंत्रियों मनोहर पर्रिकर एवं श्रीपद नाईक के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। नाईक ने दावा किया कि इस बारे में उनसे विचार-विमर्श नहीं किया गया।
नोटबंदी का असर नवंबर में वाहनों की बिक्री पर भी पड़ा है। इस अवधि में जहां घरेलू यात्री वाहन बिक्री 1.82 प्रतिशत बढ़ी, वहीं दुपहिया वाहनों की बिक्री में पांच प्रतिशत से अधिक और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
वायुसेना की ओर से लापरवाही और संचार के अभाव का आरोप लगाते हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट कुणाल बारपत्ते के माता-पिता ने आज कहा कि वायुसेना ने तलाश अभियानों के बारे में सटीक स्थिति की सूचना नहीं दी है।
भारत और फ्रांस के बीच 36 लड़ाकू विमानों की खरीद पर डीलिंग हो गई है। 7.878 अरब यूरो की लागत पर फ्रांस भारत को 36 लड़ाकू विमान बेचेगा। डील पर फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां जीन यीव्स ली ड्रियान की उपस्थिति में शुक्रवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे।