Advertisement

Search Result : "Venkaiah Naidu सपा"

विधानसभा चुनाव छठा चरण : कल थम जाएगा चुनाव प्रचार

विधानसभा चुनाव छठा चरण : कल थम जाएगा चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ समेत पूर्वांचल के सात जिलों की 49 सीटों के लिये प्रचार कार्य कल थम जाएगा। इस चरण में भाजपा के हिन्दुत्ववादी नेता सांसद महन्त आदित्यनाथ के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर और माफिया-राजनेता मुख्तार अंसारी के क्षेत्र मऊ तथा केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र के संसदीय क्षेत्र देवरिया में चुनाव पर खास नजर रहेगी।
गायत्री प्रजापति की तलाश में पुलिस पहुंची उनके घर

गायत्री प्रजापति की तलाश में पुलिस पहुंची उनके घर

उत्तर प्रदेश पुलिस राज्य के मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज बलात्कार के मामले में जांच के सिलसिले में आज लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंची, मगर वह वहां नहीं मिले।
त्रिशंकु विधानसभा बनाने का खेल खेल रही हैं सपा-बसपा : मोदी

त्रिशंकु विधानसभा बनाने का खेल खेल रही हैं सपा-बसपा : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सपा और बसपा पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में खण्डित जनादेश लाने का खेल खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों दल ऐसी स्थिति बनाने की फिराक में हैं जिससे किसी को बहुमत ना मिले।
भाजपा शासित राज्यों में किसानों के कर्ज माफ क्यों नहीं हुए : सपा

भाजपा शासित राज्यों में किसानों के कर्ज माफ क्यों नहीं हुए : सपा

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के तत्काल बाद किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किए जाने पर कटाक्ष करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी को सबसे पहले अपनी सरकार वाले राज्यों में किसानों के रिण माफ करने चाहिए।
सपा और भाजपा से नाराज है उप्र की 22 करोड़ जनता : मायावती

सपा और भाजपा से नाराज है उप्र की 22 करोड़ जनता : मायावती

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुसलमानों से लगातार वोट की अपील कर रही बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा कि राज्य में सपा के लगभग पांच साल और केन्द्र में भाजपा के पौने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान दोनों की गलत नीतियों से प्रदेश की 22 करोड़ जनता नाराज है।
सपा-कांग्रेस की सरकार है जानलेवा : अनंत कुमार

सपा-कांग्रेस की सरकार है जानलेवा : अनंत कुमार

केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने आज सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों ही उत्तर प्रदेश जनता के लिए जानलेवा है जबकि भाजपा की सरकार जान बचाने वाली है।
दूसरी पार्टी में शामिल होने का अच्छा अवसर देख रहा हूं: अमर

दूसरी पार्टी में शामिल होने का अच्छा अवसर देख रहा हूं: अमर

समाजवादी पार्टी :सपा: से निष्कासित अमर सिंह ने शुक्रवार को कहा है कि वह दूसरी पार्टी में शामिल होने के लिए अच्छा अवसर देख रहे हैं।
अमनमणि त्रिपाठी सपा से निष्कासित

अमनमणि त्रिपाठी सपा से निष्कासित

समाजवादी पार्टी ने महाराजगंज में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अमनमणि त्रिपाठी को अनुशासनहीनता के चलते आज निष्कासित कर दिया।
सपा, बसपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : मोदी

सपा, बसपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तीनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। साथ ही, उन्होंने बुंदेलखण्ड की बदहाली के लिये इन्हीं तीनों को जिम्मेदार ठहराया।
भाजपा के चुनावों में 59 फीसदी विज्ञापन, सबको पीछे छोड़ा

भाजपा के चुनावों में 59 फीसदी विज्ञापन, सबको पीछे छोड़ा

भाजपा चुनाव जीतने के लिए मीडिया को तहेदिल से खुश कर रही है। जीत के लिए उसने भरपूर विज्ञापन दिया है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों के लिए टीवी, रेडियो और प्रिंट मीडिया में कैंपेन चलाने के मामले में उसने सबको पीछे छोड़ दिया है। टीएएम मीडिया रिसर्च की इकाई ऐडेक्स इंडिया से मिले आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर से लेकर 4 फरवरी 2017 तक तीन माध्यमों पर तीनों राज्यों के लिए सभी राजनीतिक विज्ञापनों में भाजपा का हिस्सा 59% रहा।