Advertisement

Search Result : "airport destruction"

दिल्ली एयरपोर्ट पर रेडियोधर्मी लीक से दहशत!

दिल्ली एयरपोर्ट पर रेडियोधर्मी लीक से दहशत!

शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर किसी रेडियोधर्मी पदार्थ के रिसाव की खबर से दहशत फैल गई। खबर मिलते ही एनडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को विकिरणमुक्‍त करा लिया। शुरुआत में माना गया कि किसी रेडियोधर्मी पदार्थ का रिसाव हुआ है। यह पदार्थ फोर्टिस अस्‍पताल के लिए तुर्की के एक कार्गो विमान से लाया गया था। दिन भर एयपोर्ट को विकिरणमुक्‍त करने के लिए मशक्‍कत जारी रही। लेकिन शाम को परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड और दिल्‍ली सरकार ने किसी रेडियोधर्मी पदार्थ के रिसाव से साफ इन्‍कार कर दिया।
नेपाल भूकंप में अब तक 41 भारतीयों की मौत

नेपाल भूकंप में अब तक 41 भारतीयों की मौत

नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में मारे गए 57 विदेशियों में से 41 लोग भारतीय हैं। इमारतों को जमींदोज और बिजली के खंभों व पेड़ों को जड़ों से उखाड़ फेंकने वाला यह भीषण भूकंप अपने पीछे तबाही और दर्द का एक भयावाह मंजर छोड़ गया है। नेपाल पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, भूकंप में मरने वाले भारतीयों की संख्या 41 हो चुकी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement