राजस्थान में भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर तहसील के गांगीथला गांव में शौचालय बनवाए जाने का काम पूरा ना होने पर बिजली कनेक्शन काटे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति की तबीयत खराब होने के कारण दबंगो के खेत में काम करने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि दबंगो ने जानकी को तब पीटा जब वह पानी भरने आई हुयी थी।
करीब सौ साल पुरानी एक हवेली का पिछले दिनों ढह जाना भारत की कई फिल्मी हस्तियों को दुखी कर गया। इन लोगों में सायरा बानो भी शामिल हैं। हालांकि सायरा को इस हवेली के ढह जाने की सूचना थी। दरअसल यह हवेली पेशावर में भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बड़े सितारे दिलीप कुमार का पैतृक घर था।
सतारा जिले का एक गांव स्ट्रॉबेरी के लिए काफी लोकप्रिय है लेकिन अब यह गांव किताबों के कारण भी लोकप्रिय होने जा रहा है। दरअसल इस गांव को भारत का पहला किताबों का गांव वाला टैग मिलने वाला है।