आरजीवी यानी रामगोपाल वर्मा यानी रामू ने ट्वीट किया और कहा है कि पोर्न वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाने की आलोचना की है। रामू ने अपने ट्वीट में कहा कि यह ऐसा ही है जैसे सड़क पर चलने पर ट्रैफिक पर प्रतिबंध लगा दिया जाए क्योंकि इससे दुर्घटना होती है।
ग्रीनपीस इंडिया ने दावा किया कि उसके अंतरराष्ट्रीय स्टाफ के एक सदस्य को वैध दस्तावेज होने के बावजूद भारत में प्रवेश की इजाजत नहीं मिली। एनजीओ के अनुसार, ग्रीनपीस इंटरनेशनल के एक सदस्य एरन गैरी ब्लाक यहां के कर्मचारियों के साथ बैठक के लिए शनिवार को सिडनी से विमान से चले। वह आस्ट्रेलिया के पासपोर्ट पर सफर कर रहे थे। लेकिन उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
धार्मिक वैमनस्य के चलते एक भारतीय व्यक्ति पर हमला कर उसे एक सबवे ट्रेन के सामने धक्का देकर मारने वाली अमेरिकी महिला (33) को 24 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
पिछले दो सालों में संघीय कानून अनुपालन एजेंसियों ने 567 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेजा है जबकि 6,360 भारतीयों को इसी अवधि में अमेरिका में घुसने की कोशिश करने के दौरान अमेरिकी सीमा पर हिरासत में लिया गया।
अंबाती रायुडू के नाबाद अर्धशतक के बाद मिशेल मैक्लीनागन की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में राजस्थान रायल्स को आठ रन से हरा दिया।
राजस्थान राॅयल्स की ओर से एस. स्मिथ (79) की आतिशी पारी ने एक बार फिर मुंबई इंडियंस को जीत से वंचित रखा। हालांकि इस बार मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट गंवाकर 164 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था लेकिन अजिंक्य रहाणे (46) के साथ मजबूत साझेदारी निभाते हुए स्मिथ ने जीत के लिए तरस रही मुंबई इंडियंस के मंसूबे पर पानी फेर दिया।