बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने उनके प्रशंसकों को काफी निराश किया है। इस फिल्म से न सिर्फ उनके फैंस को ही बल्कि सलमान को भी धक्का लगा है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर दो दिनों बाद रिलीज होने वाला है। इस फिल्म को लेकर सलमान हर रोज नए पोस्टर्स शेयर कर रहे हैं। सलमान आज भी एक नया पोस्टर किया है जिसमें उनके साथ उनके भाई सोहेल खान भी हैं।
पहली बार संयुक्त राष्ट्र में रविवार को दीपावली मनायी गयी और इस वैश्विक संस्था का मुख्यालय रोशनी से नहा उठा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आगे के भाग को रोशनी से जगमग कर दिया गया और ‘हैप्पी दीपावली’ लिखा गया। इस भवन पर पारंपरिक दिया दर्शाया गया।
देश भर में आज प्रकाश का पर्व पूरे हर्षोल्लास और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। शाम होते ही मकान और इमारतें रौशनी में नहा उठीं और आसमान में आतिशबाजियां गूंजने लगीं। लोगों ने मिठाइयों और दूसरे उपहारों के साथ एक दूसरे को शुभकमानाएं दीं।
दीपावली में कंडील उड़ाने पर मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को रोक लगा दी। यह प्रतिबंध संभावित आग लगने की घटना को तथा उंची इमारतों को इनकी वजह से होने वाले सुरक्षा खतरों को टालने के लिए लगाया गया है।
श्रीनगर से 15 किलोमीटर दूर पंपोर में श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर स्थित इंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (ईडीआई) की इमारत में छिपे आतंकियों को 52 घंटे तक चली कार्रवाई में मार गिराया गया है, लेकिन इस घटना से सुरक्षा चौकसी में खामियां भी सामने आई हैं। खुफिया विभाग के द्वारा राज्य प्रशासन को सतर्क किए जाने के बावजूद सुरक्षा बलों को चौकस नहीं किया गया। नतीजा यह कि झेलम नदी पार कर घुसे आतंकी आराम से इस परित्यक्त सरकारी इमारत में घुस बैठे। उनका इरादा इस इमारत से कुछ ही दूरी पर स्थित सेना के 15 कोर के मुख्यालय और सीमा सुरक्षा बल के शिविर पर हमला करने का था।