बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
विराट कोहली को अपने समक्ष अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों से ऊपर करार देते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटाफ ने कहा कि भारतीय कप्तान अलग ग्रह पर हैं।
कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं और भारतीय बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ नंबर पर हैं। रोहित शर्मा (12वें) और महेंद्र सिंह धोनी (13वें) भी कोहली की तरह ही अपने पिछले स्थान पर बने हुए हैं।
भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनके आस्ट्रेलियाई समकक्ष स्टीव स्मिथ के बीच आज तब गहमागहमी हो गयी जब मेहमान टीम के कप्तान ने अपने आउट होने के बाद डीआरएस लेने के लिये ड्रेसिंग रूम से इशारा मांगा।
अटकलबाजी को विराम देते हुए राहुल गांधी ने ऐलान कर दिया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिन्दर सिंह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने आज कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी उर्जा, जुनून और उदाहरण पेश करने के अपने जज्बे से महान कप्तान होने के संकेत पहले ही दे दिये हैं।
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला करेंगी और पार्टी में अभी शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू से कोई समझौता नहीं हुआ है।
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने आज हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दायर किया। इससे पहले अरशद अयूब ने लोढा समिति के सुधारवादी कदमों पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद अध्यक्ष पद छोड़ दिया था।
भारत के पूर्व कप्तान और ए टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि यदि महेंद्र सिंह धोनी 2019 विश्व कप की टीम में खुद को नहीं देखते तो कप्तानी छोड़ने की उनकी टाइमिंग सही थी। द्रविड़ ने कहा , धोनी का फैसला ज्यादा हैरानी भरा नहीं है।