Advertisement

Search Result : "farmers meeting"

सुषमा के क्षेत्र में किसान ने की खुदकुशी, सरकारी सिस्‍टम को बताया दोषी

सुषमा के क्षेत्र में किसान ने की खुदकुशी, सरकारी सिस्‍टम को बताया दोषी

विदिशा में किसान राजू सिंह रघुवंशी ने मरने से पहले सुसाइड नोट में सरकार के अपाहिज सिस्टम को जिम्मेदार बताते हुए लिखा कि सरकारी सिस्टम ने उसे मरने को मजबूर कर दिया।
पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में मदद कर रहे हैं केजरीवाल: राहुल

पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में मदद कर रहे हैं केजरीवाल: राहुल

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह ऐसी ताकतों की मदद कर रहे हैं जो पंजाब की शांति को बिगाड़ना चाहती हैं और उसे उग्रवाद के अंधेरे दिनों में धकेलना चाहती हैं। राहुल का यह बयान मंगलवार को मोड़ मंडी में हुए विस्फोट की पृष्ठभूमि में आया है।
नोटबंदी के बाद विपक्षी एकता को साधने 27 को सोनिया ने बुलाई बैठक

नोटबंदी के बाद विपक्षी एकता को साधने 27 को सोनिया ने बुलाई बैठक

नोटबंदी के बाद बदलते राजनीतिक हालात को अपने पक्ष में करने की कोशिश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 27 दिसंंबर को विपक्षी दलोंं की एक बैठक बुलाई है। सोनिया गांधी ने नोटबंदी के बाद विपक्षी एकता को और धारदार करने की दिशा में यह पहल खुद अपने स्तर पर शुरू की है। मीटिंग के बाद सभी दल संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री 27 को नीति आयोग की बैठक में अर्थव्यवस्था का लेंगे जायजा

प्रधानमंत्री 27 को नीति आयोग की बैठक में अर्थव्यवस्था का लेंगे जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंंबर को नीति आयोग की बैठक में अर्थव्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे और आर्थिक वृद्धि को गति देने के उपायों पर चर्चा करेंगे। नोटबंदी के बाद नकदी की तंगी के बीच यह बैठक हो रही है।
नोटबंदी पर पहले किसान थे खुश पर अब हैंं नाखुश, बुवाई पर असर : पवार

नोटबंदी पर पहले किसान थे खुश पर अब हैंं नाखुश, बुवाई पर असर : पवार

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि नोटबंदी के कारण रबी फसल की बुवाई प्रभावित हुई है क्योंकि किसान नकदी की कमी के कारण बेहतर गुणवत्ता के बीज और उर्वरक नहीं खरीद पा रहे हैं। शुरू में किसानों से सरकार के कदम का स्वागत किया था लेकिन बाद में वे नये नोटों की कमी के कारण अप्रसन्न हैं।
टाटा स्टील की यूरोपीय इकाई का घाटा समूह के लिए जोखिम भरा : मिस्त्री

टाटा स्टील की यूरोपीय इकाई का घाटा समूह के लिए जोखिम भरा : मिस्त्री

टाटा संस द्वारा साइरस मिस्त्री को टाटा स्टील के निदेशक पद से हटाने के प्रयासों के बीच मिस्त्री ने कंपनी के प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका और खास कर कंपनी के घाटे में चल रहे यूरोपीय कारोबार से निपटने के अपने तरीके का बचाव किया।
शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति

शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति

कल से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज बैठक कर अपनी रणनीति पर चर्चा की। संभावना है कि पार्टी विमुद्रीकरण तथा अन्य मुद्दों को लेकर दोनों सदनों में सरकार को जबर्दस्त तरीके से घेरेगी।
सोनिया अस्वस्थ, राहुल ने की कांग्रेस कार्य समिति बैठक की अध्यक्षता

सोनिया अस्वस्थ, राहुल ने की कांग्रेस कार्य समिति बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के अस्वस्थ होने के चलते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कांग्रेस कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जिसमें पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के बारे में फैसला किया जाएगा। एेसा पहली बार है कि राहुल गांधी ने समिति की बैठक की अध्यक्षता की है जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया हो।
कांग्रेस कार्यसमिति की मांग, राहुल संभालें पार्टी अध्यक्ष का पद

कांग्रेस कार्यसमिति की मांग, राहुल संभालें पार्टी अध्यक्ष का पद

नई दिल्ली में चल रही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में एक सुर से यह मांग उठी है कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष पद संभालना चाहिए। पिछले काफी समय से राहुल के पार्टी अध्यक्ष बनने को लेकर अटकलें चल रही हैं और उम्मीद की जा रही थी कार्यसमिति की इस बैठक में इस पर मुहर लग सकती है।
समान नागरिक संहिता, तीन तलाक पर मुहिम तेज करने की तैयारी में पर्सनल लॉ बोर्ड

समान नागरिक संहिता, तीन तलाक पर मुहिम तेज करने की तैयारी में पर्सनल लॉ बोर्ड

समान नागरिक संहिता और तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार के रूख का विरोध कर रहा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जल्द ही अपनी एक महत्वपूर्ण बैठक में इन दोनों मुद्दों पर आगे की रणनीति तय करेगा तथा अपने पक्ष में मुस्लिम समुदाय को लामबंद करने की मुहिम तेज करेगा। आगामी 18 और 19 नवंबर को कोलकाता में पर्सनल लॉ बोर्ड के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक होने जा रही है। बोर्ड 20 नवंबर को शहर के पार्क सर्कस मैदान में एक रैली भी करेगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement