भारत ने ढाई महीने से अधिक समय से 50 ओवर के प्रारूप में नहीं खेलने के बावजूद नवीनतम आईसीसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है।
आईपीएल के दसवें संस्करण में पिछली बार की उप विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर की टीम के सामने अपने अहम खिलाड़ियों की चोट के बीच चमकीला सफर जारी रखने की चुनौती है। टीम ने टूर्नामेंट में तीन बार फाइनल खेला है। पर उसे खिताबी जीत अभी तक नहीं मिली है। चोट के बीच क्या तीन बार की तरह इस बार भी आरसीबी खिताब जीतने से वंचित रह जाएगी?
लॉन टेनिस के सर्वकालिक चैंपियन रोजर फेडरर ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल को इस साल लगातार चौथे मुकाबले में हराकर अपनी टेनिस प्रतिभा का गजब परिचय दिया है। फेडरर ने नडाल को 6-3, 6-4 से हराकर मियामी ओपन का खिताब जीत लिया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली का आस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में खेलना संदिग्ध है जिससे इस बेहद कड़ी श्रृंखला के निर्णायक मैच से पहले भारत पर काफी दबाव बन गया है।
कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं और भारतीय बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ नंबर पर हैं। रोहित शर्मा (12वें) और महेंद्र सिंह धोनी (13वें) भी कोहली की तरह ही अपने पिछले स्थान पर बने हुए हैं।
श्रृंखला में अजेय बढ़त बनाने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय क्रिकेट टीम कल इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय मैच के जरिये क्लीन स्वीप करके पांच महीने के भीतर होने वाली चैम्पियंस ट्राफी से पहले अपने हौसले बुलंद करना चाहेगी।
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने डैथ ओवरों में उम्दा गेंदबाजी का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग को देते हुए कहा कि कल तीसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम बिना किसी दबाव के उतरेगी।
भारतीय टीम पुणे में पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में तीन विकेट की शानदार जीत के बाद भले ही आत्मविश्वास से भरी हो लेकिन यहां 19 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे के लिए निश्चित तौर पर ओस से होने वाली संभावित परेशानी खिलाड़ियों के दिमाग में होगी।
रिकॉर्ड 41 बार के चैम्पियन मुंबई को हराकर रणजी ट्राफी टूर्नामेंट का पहला खिताब जीतने वाली गुजरात टीम के कप्तान पार्थिव पटेल ने कहा कि उनके खिलाड़ी रणनीति के मुताबिक काफी हद तक दबाव में नहीं आये और इसलिए रणजी फाइनल में 312 रन के अब तक के सबसे बडे़ लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रचने में सफल रहे।