गुजरात राज्यसभा चुनाव की जंग अब चुनाव आयोग में चल रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दो वोटों की वैधता को लेकर आमने सामने हैं। दोनों दलों के दिग्गज आयोग के सामने अपनी दलील रख रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि दो विधायक ने वोट देने के दौरान अपने वोट भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दिखाए हैं, इन्हें खारिज किया जाना चाहए तो भाजपा ने उऩके आरोप को निराधार बताया है।
उच्च सदन में भाजपा अब कांग्रेस को पछाड़ते हुए पहले नंबर की पार्टी बन गई है। लोकसभा के बाद अब राज्य सभा में भी भारतीय जनता पार्टी बड़े दल के रूप में उभरी है।
दिल्ली के हवाई अड्डे पर स्पाइस जेट के एक विमान के पार्किंग बे में आने के दौरान जेट ब्लास्ट होने से इंडिगो के एक विमान की खिड़की का कांच टूट गया, जिससे इंडिगो की उड़ान में सवार पांच यात्री घायल हो गए।
राजस्थान के बालेसर में एयरफोर्स का एमआईजी-23 एयरक्राफ्ट विमान क्रैश हो गया। तीन दिन के भीतर यह दूसरी बड़ी हवाई दुर्घटना है। मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में इंडियन एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस तरह सैन्य विमानों का दुर्घटनाग्रस्त होना भारत के लिए चिंता का सबब है।
सऊदी अरब से भारत आ रहे जेट एयरवेज के विमान में आज एक बेबी ब्वॉय ने जन्म लिया। जिस दौरान इस नन्हें मेहमान का आगमन हुआ उस समय उड़ान की ऊंचाई 35 हजार फीट थी। इससे खुश होकर जेट एयरवेज ने पहले जन्मदिन के उपहार के रूप में नवजात को आजीवन हवाई यात्रा का मुफ्त पास देने का ऐलान किया है।
गुजरात सरकार ने गौहत्या के खिलाफ राज्य में कठोर कानून लागू कर दिया है। इसके अनुसार दोषी को अधिकतम उम्र कैद की सजा दी जाएगी। नए कानून में किसी शख्स के गौहत्या में दोषी पाए जाने पर सजा के साथ भारी जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया है।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। यह हादसा हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे के दौरान मुख्यमंत्री अपनी टीम समेत हेलीकॉप्टर में सवार थे।