Advertisement

Search Result : "his visit"

चीन भड़का, दलाई लामा ने कहा कोई मुझे दुष्ट मानता है तो माने

चीन भड़का, दलाई लामा ने कहा कोई मुझे दुष्ट मानता है तो माने

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा है कि अगर कोई मुझे दुष्ट समझता है तो मुझे इसकी परवाह नहीं। अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर आए दलाई लामा ने बोमडिला में कहा कि चीन में कई लोग भारत को प्रेम करते हैं लेकिन कई राजनीतिज्ञ संकीर्ण सोच के हैं। वे मुझे दुष्ट के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश करते हैं। मुझे इसकी परवाह नहीं है। दलाई लामा ने कहा कि भारत ने चीन के खिलाफ कभी मेरा इस्तेमाल नहीं किया।
हैंड्सकोंब ने स्मिथ को टीम ड्रेसिंग रूम से संकेत लेने को कहा था

हैंड्सकोंब ने स्मिथ को टीम ड्रेसिंग रूम से संकेत लेने को कहा था

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पीटर हैंड्सकोंब ने आज अपनी गलती स्वीकार की कि उन्होंने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन कप्तान स्टीव स्मिथ के उमेश यादव की गेंद पर पगबाधा आउट होने के बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम से संकेत लेने को कहा था। भारत ने यह टेस्ट 75 रन से जीता।
ट्रंप ने की न्यायाधीश की आलोचना, दी खतरे की चेतावनी

ट्रंप ने की न्यायाधीश की आलोचना, दी खतरे की चेतावनी

सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को अदालत द्वारा रोक दिए जाने पर राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यायपालिका की आलोचना तेज कर दी है और कहा है कि यदि कुछ होता है तो उसका दोष संघीय न्यायाधीश और अदालत पर लगाया जाना चाहिए।
कीर्ति आजाद ने जेटली को अक्षम बताया, मांगा इस्तीफा

कीर्ति आजाद ने जेटली को अक्षम बताया, मांगा इस्तीफा

पूर्व भारतीय किक्रेटर और सांसद कीर्ति झा आजाद ने नोटबंदी को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली पर प्रहार करते हुए आज आरोप लगाया कि उनकी अक्षमता के कारण केंद्र सरकार की किरकिरी हो रही है, ऐसे में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
दिलीप कुमार ने टवीट् करके प्रशंसकों को शुक्रिया कहा,  जांच के लिए गए थे अस्पताल

दिलीप कुमार ने टवीट् करके प्रशंसकों को शुक्रिया कहा, जांच के लिए गए थे अस्पताल

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार को उनके एक पैर में सूजन की वजह से लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है।
शरीफ ट्रंप से मिलने को बेताब, अगले महीने कर सकते हैं अमेरिका यात्रा

शरीफ ट्रंप से मिलने को बेताब, अगले महीने कर सकते हैं अमेरिका यात्रा

डोनाल्ड ट्रंप से भेंट करने को इच्छुक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले महीने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। मीडिया में आज ऐसी खबरें हैं।
चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू की जिसमें वह भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग और परस्पर विश्वास गहरा करने के उदेश्य से शीर्ष पीएलए नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे एवं महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान जाएंगे।
आठ दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे इस्राइल के राष्ट्रपति रिवलिन

आठ दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे इस्राइल के राष्ट्रपति रिवलिन

इस्राइल के राष्ट्रपति रियुवेन रिवलिन अपने आठ दिवसीय भारत दौरे पर आज राजधानी दिल्ली पहुंचे। अपने पहले साक्षात्कार में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि भारत एवं इस्राइल की मित्रता लंबे समय से सतत रूप से चल रही है तथा यह छिपाने वाली मित्रता नहीं है।
दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे मोदी, आबे से कल करेंगे वार्ता

दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे मोदी, आबे से कल करेंगे वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा के लिए टोक्यो पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान मोदी कल अपने जापानी समकक्ष के साथ व्यापक विषयों पर चर्चा करेंगे जिसके बाद दोनों देशों के बीच 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस दौरान दोनों राष्ट्रों के बीच महत्वपूर्ण असैन्य परमाणु करार होने की भी संभावना है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement