भारतीय शटलर बी साई प्रणीत ने पूरे दबदबे के साथ खेलते हुए शनिवार को सिंगापुर में कोरिया के ली डोंग कियुन को आसानी से पराजित करके सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।
सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल इस बार दो भारतीयों के बीच होगा। भारत के किदाम्बी श्रीकांत और बी साई प्रणीत ने शनिवार को सेमीफाइनल में आसान जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। संभवत: यह पहला मौका है जब दो भारतीय खिलाड़ी सुपर सीरीज टूर्नामेंट में खिताब के लिये एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे।
शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधू और बी. साई प्रणीथ ने 350,000 डालर ईनामी राशि के सिंगापुर सुपर सीरीज में गुरुवार को महिला और पुरूष एकल वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाडि़यों पीवी सिंधू और साइना नेहवाल को बुधवार को मलेशिया ओपन सुपर सीरीज के महिला एकल के पहले दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा।
महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख खान ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज चैंपियन पीवी सिंधु को उनकी जीत पर बधाई दी और भारत को गौरवान्वित करने के लिए उनका धन्यवाद किया।
भारत अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया को चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में महज 137 रन के अंदर समेटकर सीरीज जीतने के करीब पहुंच गया।
कर्नाटक विधान परिषद में भाजपा के एक पार्षद की ओर से मादक पदार्थ का मुद्दा उठाए जाने के बाद राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि वह राज्य को उड़ता पंजाब नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने मादक पदार्थों के खतरे को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।
उत्तर प्रदेश में कुछ समुदायों को निशाना बनाये जाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार जाति, पंथ, धर्म के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करती है और सबका साथ, सबका विकास की भावना से काम करती है।
आस्ट्रेलिया के चोटिल तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा कि भारत को मेहमान टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज गंवाने का डर है और इसी कारण से वह विपक्षी टीम के क्रिकेटरों के खिलाफ लगातार शाब्दिक हमले कर रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि मध्यप्रदेश में ट्रेन में बम विस्फोट मामले के सिलसिले में लखनउ मुठभेड़ में एक संदिग्ध आतंकी के मारे जाने की घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी :एनआईए: करेगी।