अजय देवगन और शहरुख खान के रिश्तों के बारे में सभी को पता है। लेकिन वह वैसे वाले पति नहीं हैं कि अपनी दुश्मनी में अपनी पत्नी का नुकसान करें। अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि वह अपनी पत्नी काजोल और सुपरस्टार शाहरूख खान को परदे पर एक साथ देखने की ख्वाहिश रखते हैं और वह इस बात से खुश हैं कि दोनों एक फिल्म में फिर से साथ दिखने वाले हैं।
किंकग खान आजकल अपने कुनबे सहति अमेरिका में हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर वह अपने बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं। शाहरुख ने अपने बच्चों के साथ टि्वटर पर एक फोटो साझा की और लिखा, ‘लाइवली एंड एजुकेटिव।’
शाहरूख खान रोहित शेट्टी के साथ इन दिनों दिलवाले फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सब कुछ तो ठीक है लेकिन बेचारे समय पर नहीं पहुंच पाते और इस वजह से रोहित शेट्टी से डांट खाते हैं। शाहरूख खान कहते हैं कि समय का पाबंद न होने से रोहित के साथ काम करना मुश्किल होता है।
राहुल गांधी आज 45 साल के हो गए हैं। भारतीय राजनीति में पैर जमाने के लिए पूरे उत्साह से जुटे राहुल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की बधाई दी है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अपना ४५वां जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया। राहुल के सांसद बनने के बाद यह पहला अवसर था कि उन्होने अपना जन्मदिन दिल्ली में मनाया। नहीं तो हर साल राहुल दिल्ली से बाहर रहे और कांग्रेसी कार्यकर्ता मायूस रहे। लेकिन इस बार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा और राहुल ने भी उन्हें निराश नहीं किया।
दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे के बाद से ही शाहरुख-काजोल की जोड़ी के दीवानों की कमी नहीं है। बड़े परदे की इस मशहूर जोड़ी ने आखरी बार माइ नेम इज खान में काम किया था। अब दोनों फिर एक साथ आ रहे हैं। इस बार फिल्म का नाम सिर्फ दिलवाले है।