मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के भाटन गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। बुधवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग जाने के कारण 25 श्रमिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज भारतीय दूतावास के पास विस्फोट हुआ, जिसमें 80 लोगों की मौत हो गई जबकि 360 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। धमाका इतना तेज था कि भारतीय दूतावास की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
बगदाद में एक भीषण विस्फोट ने मध्य जिले को हिलाकर रख दिया जहां विगत में कई बार कार बम हमले हो चुके हैं। इस घटना को अंजाम देने वाले आत्मघाती कार हमलावरों ने पुलिस स्टेशन को निशाना बनाते हुए हमला किया जिसमें चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं।
लंबे समय से सुलग रही कश्मीर घाटी में आज एक ऐसा चुनाव हुआ, जिसमें हिंसा की सैकड़ों घटनाओं के बीच कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई जबकि मतदान सिर्फ 7.14 फीसदी हुआ।
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान की अशांत कुर्रम एजेंसी में हुए एक आत्मघाती हमले में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोग घायल हो गए हैं। आत्मघाती हमलावर ने पाराचिनार के शंदक बाजार में खुद को उड़ा लिया।
2007 में अजमेर दरगाह में हुए बम विस्फोट मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने दोषी पाए गए भवेश पटेल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता देवेंद्र गुप्ता को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के बीच सोने में गिरावट जारी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये टूटकर करीब दो महीने के निचले स्तर 28,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।