बंगाल की खाड़ी के ऊपर भारतीय वायु सेना के लापता हुए एएन-32 विमान की तलाश जारी है। तलाशी अभियान की निगरानी के लिए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर चेन्नई पहुंच गए हैं।
तुर्की की सेना के अंसतुष्ट सैनिकों के एक गुट द्वारा की गई तख्तापलट की कोशिश विफल कर दी गई। राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने तख्तापलट के प्रयास को नाकाम कर दिए जाने और देश की सत्ता पर खुद के नियंत्रण का दावा किया। शुक्रवार की रात से जारी अफरा-तफरी और गोलीबारी में 265 लोग मारे गए जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं।
राजस्थान के जोधपुर में भारतीय वायु सेना का लड़ाकू जेट विमान मिग 27 सोमवार को एक इमारत पर गिर गया। हादसे के बाद इमारत में आग लग गई। विमान में सवार दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।
मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई प्रांत में चलाए गए सैन्य अभियानों में पिछले चार दिनों में अब तक 88 आतंकी मारे जा चुके हैं। मिस्र की सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद समीर ने एक बयान में कहा कि ये छापेमारी प्रांत के शेख जवाएद और रफाह शहरों में आतंकियों को निशाना बनाकर की गई थी।
नेपाल में 23 यात्रियों को ले जा रहे एक छोटे विमान के बारे में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है जिसमें सवार सभी यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। नेपाल के पर्यटन मंत्री ने बताया कि लापता विमान के टुकड़े नेपाल में ही पाए गए हैं और इसमें सवार सभी यात्री मारे गए हैं।
ओबामा प्रशासन ने शनिवार को कहा कि उसने पाकिस्तान को लगभग 70 करोड़ डॉलर कीमत के आठ एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने का फैसला किया है। परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम इन लड़ाकू विमानों की बिक्री के प्रस्ताव को रिपब्लिकनों के नियंत्रण वाली कांग्रेस में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है।
तुर्की ने मंगलवार को सीरिया की सीमा पर एक सैन्य विमान को मार गिराया है। यह सैन्य विमान रूस का था जिसकी पुष्टि रूस की ओर से कर दी गई है। तुर्की की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
म्यांमार के चुनावों में भारी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही विपक्षी पार्टी ने सरकारी चुनावी पैनल पर जानबूझकर नतीजों में देरी करने का आरोप लगाया है। आंग सान सू की की पार्टी ने कहा है कि शायद चुनावी पैनल कुछ तरकीब लड़ाना चाहता है।
म्यांमार का राष्ट्रपति बनने से रोक लगने के बावजूद म्यांमार में लोकतंत्र की नायिका आंग सान सू की ने आज कहा कि अगर रविवार को हुए चुनाव में उनकी पार्टी जीतती है तो वह सरकार चलाएंगी। इस देश में पूर्व में सैन्य शासन था।