Advertisement

Search Result : "navjot siddhu"

सिद्धू बोले, बेहतर पंजाब के लिए उनका मोर्चा किसी के भी साथ गठबंधन को तैयार

सिद्धू बोले, बेहतर पंजाब के लिए उनका मोर्चा किसी के भी साथ गठबंधन को तैयार

भाजपा से अलग होकर नया मोर्चा आवाज-ए-पंजाब बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वह कोई पार्टी नहीं बनाएंगे। आवाज-ए-पंजाब कोई राजनैतिक दल नहीं है। उन्‍होंने कहा कि वे सिर्फ फोरम तक सीमित रहेंगे और किसी के साथ भी गठबंधन के लिए उनके मोर्चा का दरवाजा खुला है। उनका कहना है कि जो भी पंजाब की बेहतरी के लिए आगे आएगा, वे उसके साथ जुड़ सकते हैं।
'आवाज-ए-पंजाब' के साथ मैदान में उतरेंगे सिद्धू, केजरीवाल-बादल पर बरसे

'आवाज-ए-पंजाब' के साथ मैदान में उतरेंगे सिद्धू, केजरीवाल-बादल पर बरसे

अपने राज्‍य पंजाब के लिए आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को चंडीगढ़ में खुलकर सामने आ ही गए। क्रिकेटर से राजनेता बनेे सिद्धू ने अपने राजनीतिक संगठन 'आवाज-ए-पंजाब' का औपचारिक एलान कर दिया। उन्होंने आवाज-ए-पंजाब को एक इंकलाबी संगठन बताया और कहा कि पंजाब की जनता सरकार बदलना चाहती है।
आवाज-ए-पंजाब का नेतृत्‍व करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, अगले सप्‍ताह होगी घोषणा

आवाज-ए-पंजाब का नेतृत्‍व करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, अगले सप्‍ताह होगी घोषणा

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब को एक नया राजनैतिक दल अगले सप्‍ताह देने जा रहे हैं। भाजपा से मुंह मोड़ने के बाद आप में शामिल होने की अटकलों के बीच सबकी नजरेंं तेज तर्रार नवजोत सिंह सिद्धू पर थी। और उन्‍होंने अपने फैसलों से हर बार की तरह बस बार भी चौंका दिया है। नवजोत पंजाब में नए राजनीतिक मोर्चे आवाज-ए-पंजाब का नेतृत्‍व करेंगे। पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।
15 अगस्‍त भी बीत गया पर सिद्धू ने कोई नया स्‍ट्रोक नहीं खेला

15 अगस्‍त भी बीत गया पर सिद्धू ने कोई नया स्‍ट्रोक नहीं खेला

क्रिकेटर से राजनेता बने भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू राज्‍यसभा से इस्‍तीफा देने के बाद 15 अगस्‍त को आम आदमी पार्टी में प्रवेश करने वाले थे। इसकी पुष्टि उनकी पत्‍नी नवजोत कौर ने भी की थी लेकिन आजादी का पर्व बीत गया पर नवजोत सिंह सिद्धू आप में शामिल नहीं हुए। सूत्राें के अनुसार उनकी आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग टल गई है।
कीर्ति आजाद की पत्‍नी पूनम भाजपा को छोड़ आप में हो सकती हैं शामिल

कीर्ति आजाद की पत्‍नी पूनम भाजपा को छोड़ आप में हो सकती हैं शामिल

नवजोत सिंह सिद्दू के भाजपा छोड़ने के बाद पार्टी को एक और झटका लग सकता है। दिल्‍ली से भाजपा नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्‍नी पूनम आजाद भी पार्टी छोड़ आप मेंं शामिल हो सकती हैं। पूनम आजाद ने खुद यह संकेत दिए हैं कि वो आप पार्टी का दामन थाम सकती है।
केजरीवाल का मजाक उड़ाते सिद्धू के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

केजरीवाल का मजाक उड़ाते सिद्धू के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा छोड़ने के बाद आप में शामिल होने की अटकलों के बीच उनकी कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें वह अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।
भाजपा के ये बरखुरदार ही मोदी को ललकार सके

भाजपा के ये बरखुरदार ही मोदी को ललकार सके

जीवन के सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देना आसान नहीं। प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा की पहचान उन्‍हीं से होती है। मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह आज सबसे ताकतवर हैं। आज इन्‍हीं के नाम पर भाजपा चुनाव लड़ती है। कामयाबी का श्रेय भी इन दोनों को मिलता है। दोनों के फैसलों पर शायद ही किसी के पास आवाज उठाने की कूबत है। केंद्र में मोदी सरकार को दो साल हो गए हैं। इस दौरान भाजपा के किसी नेता ने भी मोदी को चुनौती नहीं दी। लेकिन क्रिकेट और बॉलीवुड से आए नेताओं ने मोदी को तवज्‍जो नहीं दी है।
बिट्टू शर्मा के परिवार की विदाई

बिट्टू शर्मा के परिवार की विदाई

बिट्टू शर्मा के नाम से टीवी पर चर्चित हो चुके कपिल शर्मा का कुनबा अब कुछ कुछ दिन नजर नहीं आएगा। हालांकि खबर आई है कि कपिल नासाज हैं सो कुछ दिन टीवी से ब्रेक लेंगे। लेकिन यदि कपिल शो नहीं करेंगे तो उनकी टीम यानी कुनबा भी जाहिर सी बात है टीवी पर नहीं आएगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement