केंद्र की मोदी सरकार की कैबिनेट ने बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की जगह अब एक नया आयोग बनाया जाएगा, जिसे संवैधानिक दर्जा भी दिया जाएगा।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को तीसरा टेस्ट मैच शुरू होने से दो दिन पहले कुछ खिलाडि़यों के चोटिल होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी चोट के कारण बाहर हो गये हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक का इस मैच में खेलना संदिग्ध है।
उत्तर कोरिया द्वारा चार रॉकेट दागे जाने के बाद दक्षिण कोरिया ने कहा कि प्योंगयांग ने आज एक नया मिसाइल परीक्षण किया जो विफल हो गया। उत्तर कोरिया ने पूर्व में दागे गए रॉकेटों को जापान में अमेरिकी अड्डों पर हमले का अभ्यास बताया था।
अमेरिका उत्तर कोरिया की ओर से परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के बढ़ते खतरे के खिलाफ नए कूटनीतिक, सुरक्षा एवं आर्थिक विकल्पों को तलाश रहा है। इस खबर की जानकारी व्हाइट हाउस ने दी।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी राष्ट्रीय टीम के नये टेस्ट कप्तान जो रूट और सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन से रोमांचक खेल दिखाने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिये कहा है ताकि नये खिलाडि़यों को इस खेल की तरफ आकर्षित किया जा सके।
केंद्रीय कैबिनेट ने आज गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के अनुपूरक बिलों को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद इन बिलों को संसद में पेश किया जाएगा। इन बिलों के पास होने के बाद जीएसटी को कानूनी आधार मिल जाएगा और 1 जुलाई से इसे लागू करना आसान हो सकेगा।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था को लागू करने में सहायक चार विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद अब इन विधेयकों को संसद में पेश किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को निर्देश दिया कि वे 15 दिन के भीतर अपनी आय और चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा पार्टी एवं सरकार को उपलब्ध करायें।
बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
हेनरी निकोल्स के पहले टेस्ट शतक की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम शुरूआती झटकों से उबरने में सफल रही, जिसके बाद उसने आज वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन दक्षिण अफ्रीका के तेजी से दो विकेट झटककर वापसी की।