बिहार के मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव नए विवाद में घिर गए हैं। संसद में तूफानी तेवर के साथ पेश होने वाले यादव सदन के बाहर भी इसी रंग में नजर आ रहे हैं।
बिहार में महागठबंधन बनाकर पीएम मोदी का विजय रथ रोकने वाले नीतीश कुमार अब इसी महागठबंधन को 2019 के चुनाव के लिए पूरे देश में खड़ा करने की जुगत में लग गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण और इंजन परीक्षण की कड़ी निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का गंभीर उल्लंघन बताया।
उत्तर कोरिया द्वारा चार रॉकेट दागे जाने के बाद दक्षिण कोरिया ने कहा कि प्योंगयांग ने आज एक नया मिसाइल परीक्षण किया जो विफल हो गया। उत्तर कोरिया ने पूर्व में दागे गए रॉकेटों को जापान में अमेरिकी अड्डों पर हमले का अभ्यास बताया था।
अमेरिका उत्तर कोरिया की ओर से परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के बढ़ते खतरे के खिलाफ नए कूटनीतिक, सुरक्षा एवं आर्थिक विकल्पों को तलाश रहा है। इस खबर की जानकारी व्हाइट हाउस ने दी।
उत्तरी सीरिया के एक गांव में स्थित मस्जिद पर हुए हवाई हमलों में 42 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने इस खबर की जानकारी दी।
फिल्मों को कला के साथ-साथ संप्रेषण के माध्यम के तौर देखे जाने के प्रति दर्शकों की स्वीकार्यता ने हाल के बरसों में ढेरों फिल्म-समारोहों को भी जन्म दिया है। यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में भारत के विभिन्न शहरों में किस्म-किस्म के फिल्मोत्सवों की शुरूआत हुई है जिनमें से काफी सारे समारोह खासा नाम भी कमा चुके हैं।
भाजपा के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आरक्षण पर आरएसएस के प्रचार प्रमुख के विवादास्पद बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और पूछा कि ऐसे बयान चुनावों के दौरान क्यों दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह का बयान बिहार चुनावों में राजग को महंगा साबित हुआ था।
राजधानी पटना में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। इसमें 21 लोगों की जान चली गई है। जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित पतंग उत्सव में भाग लेकर लौट रही नाव पटना के एनआईटी घाट पर डूब गई। सिटी एसपी चंदन कुशवाहा ने हादसे की पुष्टि की है।