किसान आंदोलन की ताप से मध्य प्रदेश में सत्ता वापसी की आस लगाए बैठी कांग्रेस पार्टी में 'सीएम प्राजेक्ट' को लेकर रस्साकशी का दौर शुरू हो चुका है। बीते दिनों कांग्रेस के दिग्गजों ने जो दांव खेला है, वह थोड़ा चौकाता जरूर है, लेकिन अप्रत्याशित नहीं है।
संसद में मानसून सत्र के तीसरे दिन एक ओर जहां विपक्ष ने किसान खुदकुशी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार का घेराव किया। वहीं, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी सदन में चीन के साथ चल रहे विवाद का मुद्दा उठाया है।
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे लोगों पर हुए आतंकी हमले से अब सियासत भी गर्म हो गई है। इसे लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर हमला बोल दिया है।
रक्षामंत्री अरुण जेटली के उस बयान पर कि भारत 1962 वाला नहीं रहा और 2017 तक काफी बदल चुका है, आज चीन ने भी कहा कि चीन भी 1962 वाला नहीं रहा है। दोनों देशों के बीच सिक्किम सीमा पर गतिरोध बना हुआ है।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर तंज़ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी पर निशाना साधा। दरअसल, पीएम मोदी आज से 4 देशों जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और रूस की यात्रा पर हैं।
केन्द्र में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर राहुल गांधी ने कटाक्ष किया है। राहुल ने ट्वीट कर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।
गोरखपुर दंगा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मुकदमा चलाने से मना कर दिया है। वर्ष 2007 के इस मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी केस चलाने से मना कर दिया है।