उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खान अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने कहा कि वे फासीवादी ताकतों के लिए आइटम गर्ल बन गए हैं।
वर्ष 2014 में ऐप आधारित टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी उबर कैब में बलात्कार का शिकार हुई भारतीय महिला ने कंपनी और उसके सीईओ ट्रैविस कलानिक पर केस दर्ज किया है। महिला ने इन पर उसका गैरकानूनी तरीके से मेडिकल रिकॉर्ड हासिल करने और शेयर करने का आरोप लगाया है।
फिल्म से राजनीति तक का सफर बखूबी तय करना यह सबके बस की बात नहीं, लेकिन थिएटर, बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस किरण खेर ने यह सफर काफी शानदार तरीके से तय किया। किरण आज अपान 62वां जन्मदिन मना रही हैं। किरण वर्तमान में चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।
देश में आए दिन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और गैंगरेप की घटनाएं सुनने और पढ़ने को मिलती है। एक ऐसी ही घटना कर्नाटक की है, जहां गैंगरेप का शिकार हुई एक दलित छात्रा ने इंसाफ की गुहार लगाई है। इस संबंध में पीड़िता ने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है।
ब्लाक बस्टर मूवी दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम कार एक्सीटेंड में बाल बाल बच गईं। जायरा वसीम अपने दोस्त के साथ सफेद रंग की स्कार्पियो में सफर कर रही थी तभी उनके ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और उनकी गाड़ी अचानक कश्मीर की डल झील में जा गिरी लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तीन लोगों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और महिला की 9 महीने की बच्ची को ऑटो के बाहर फेंक दिया।
उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी और छेड़छाड़ की घटनाओं से योगी सरकार पर सवालिया निशान तो लगा ही है, इस बीच एक पुलिसवाले की भी शर्मनाक हरकत सामने आई है। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिस वाला एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करता हुआ दिख रहा है।
एक ओर जहां देश में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और बलात्कार जैसी घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ(आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार इन घटनाओं पर विवादित बयान देकर एक फिर चर्चा में आ गए हैं। उनका कहना है कि देश में पश्चिमी संस्कृति की वजह से बलात्कार और तीन तलाक जैसी घटनाएं होती हैं।