पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में महिलाओं का रेप होने से जुड़ी विवादास्पद बयान के बाद सुर्खियों में आई रूपा गांगुली को भाजपा ने महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह लॉकेट चटर्जी को पार्टी की महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया है।
मंगलवार को देश भर के किसानों का जमावड़ा दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहा है। यहां किसान अपनी संसद लगाएंगे। मध्य प्रदेश के मंदसौर से शुरू हुई किसान मुक्ति यात्रा आज दोपहर दिल्ली पहुंचेगी।
देश के 14वें राष्ट्रपति के लिए के लिए संसद और राज्यों की विधानसभाओं में जारी मतदान के बीच नेता और जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। कोई सोशल मीडिया पर तो टीवी चैनल्स के माध्यम से। इस बीच लोकसभा के भूतपूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपनी राय व्यक्त की है।
लगता है भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने की बहुत जल्दी है। तभी भाजपा से जुड़े लोग कुछ भी करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। हाल ही में भाजपा में आसनसोल जिले के आईटी विभाग के प्रभारी तरुण सेनगुप्ता की गिरफ्तारी से यही लगता है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रियों में उत्साह भरपूर बरकरार है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले यात्रियों में जोश की कहीं भी कमी नजर नहीं आ रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को कायराना और निन्दनीय कृत्य बताते हुए राज्य में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।