देश के विकास में अड़ंगा बना नोटबंदी को लेकर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। चिदंबरम ने केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के आंकड़े के हवाले से कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की धीमी विकास दर को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी सही थी, जिसे नोटबंदी ने और भी बदतर बना दी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में बांटे गए साबुन, शैंपू और सेंट को लेकर एक फिर भाजपा पर हमला बोला है। हाल ही में उत्तर प्रदेश प्रशासन के कुछ आला अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशीनगर स्थित मुसहर बस्ती दौरे से पहले दलितों में साबुन, शैंपू और सेंट बांटे थे।
कनाडा के पश्चिमी तट पर लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब देखते ही देखते एक सी लॉयन लड़की को अपने जबडों में दबाकर पानी में खींच ले गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।
केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने मंगलवार को '3 साल 30 तिकड़म' नाम से एक वीडियो फिल्म जारी कर सरकार पर तमाम मोर्चों में नाकाम होने का आरोप लगाया। इस दौरान पार्टी के यूथ लीडर्स ने एक साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला।
वीवीआईपी कल्चर की प्रतीक गाड़ियों पर लगने वाली लाल बत्ती पर मोदी सरकार ने कड़ा प्रहार किया है। बुधवार को मोदी सरकार ने इस वीआईपी कल्चर को खत्म करने का फैसला लेते हुए लाल बत्ती पर रोक लगा दी है।
मिस्र में कॉप्टिक ईसाइयों को निशाना बनाकर किए गए धमाकों के बाद राष्ट्रपति अब्दुल फ़तेह अल सीसी ने देश में तीन महीनों का आपातकाल लगा दिया है। साथ ही, देशभर में सेना तैनात करने का एलान भी किया है। तथाकथित इस्लामिक स्टेट ने ईसाइयों को निशाना बनाकर चर्च पर किए गए हमलों की ज़िम्मेदारी ली है। इस हमले में 45 लोगों की मौत हो गई है।
सीरिया में संदिग्ध रासायनिक हमले को निंदनीय बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि इस तरह के कृत्य ओबामा प्रशासन की कमियों का परिणाम हैं। इस हमले में 58 लोगों की मौत हो गई है।
हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर नया खुलासा करते हुए लिखा है कि इंटरपोल ने उन्हें रेड कॉर्नर नोटिस कैटेगरी से हटा दिया है।
अरब सागर में लगने वाली शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई अब प्रस्तावित 192 मीटर के बजाय 210 मीटर होगी। महाराष्ट्र सरकार ऐसा चाहती है क्योंकि चीन में बन रही बुद्ध प्रतिमा से किसी भी मायने में शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई कम नहीं होनी चाहिए।