असल में म्यामांर के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हो रही हिंसा के लिए आंग सान सू का विरोध हो रहा है और उनका शांति का नोबेल पुरस्कार वापस लिए जाने की मांग की जा रही है।
पीएम मोदी ने सीधे तौर पर रोहिंग्या मुसलमानों की समस्या पर कुछ नहीं कहा लेकिन पीएम मोदी बोले- रखाइन प्रांत में हिंसा के मुद्दे भारत चिंतित है, जिसमें ढेर सारे लोगों की जानें गईं। जिन चुनौतियों का आप सामना कर रहे हैं, हम उन्हें समझते हैं।
पिछले तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद गुरुवार को मुंबई वापस खड़ी हो गई है। लेकिन लोगों के लिए आफत बनी इस बारिश के दौरान कई दर्दनाक हादसे हुए, जिसने कईयों की जिंदगियां छीन ली।
मुंबई में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश का कहर ना सिर्फ आम लोगों के लिए बल्कि बॉलीवुड स्टार्स के लिए भी आफत बन गई है। बॉलीवुड के सितारों ने बारिश के कारण हो रही परेशानियों का खुलासा सोशल मीडिया पर किया।