भ्रष्टाचार के आरोपों और इस्तीफे की मांग में फंसे हुए लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने बॉडीगार्ड्स पर मीडियाकर्मियों से मारपीट करने की खबरों का जवाब दिया है।
अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें हमले के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही आर्मी चीफ बिपिन रावत और गृह मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम श्रीनगर रवाना हो गई है।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर जातिगत टिप्पणी को लेकर हाईकोर्ट ने अहम फैसला दिया है। अब सोशल मीडिया पर इन समुदायों के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी करना अपराध माना जाएगा।
हाल ही में एक ओर जहां भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं तो वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह भी सरेराह अपनी एक ऐसी हरकत के कारण इंटरनेट यूजर्स का शिकार हो रहे हैं।