महान भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी चूनी गोस्वामी ने बताया, "अहमद खान ज्यादातर नंगे पैर फुटबॉल खेलते थे। नंगे पैर खेलने कै दौरान उनको ड्रिबलिंग करने में महारत हासिल थी। नंगे पैर उनकी ड्रिबलिंग एक जादूगर की तरह थी।"
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन हर साल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं।
36 वर्षीय देवेंद्र झांझरिया खेल रत्न पाने वाले पहले पैरा एथलीट हैं। क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर सहित 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।
एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और महासचिव कुशाल दास ने टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। पटेल ने कहा, "सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को बधाई। जिस तरह से लड़कों ने खेल दिखाया है वह साफ संकेत है कि युवा विकास कार्यक्रम कैसे उनके खेल में निखार ला सकता है।"
द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिये की गयी सिफारिशों में यह दूसरा नाम है जो सूची से हटाया गया है। इससे पहले पैरा स्पोर्ट्स कोच सत्यनारायण का नाम इस सूची से हटाया गया था।
रूनी ने इसी साल जुलाई में 13 साल मैनचेस्टर युनाइटेड में बिताने के बाद क्लब को अलविदा कह दिया था। इसके बाद रूनी ने अपने पुराने क्लब एवर्टन के साथ करार किया।
अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न पुरस्कार की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और भारोत्तोलक संजीता चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं मिल सकेगा।