अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के मुख्य दलाल क्रिश्चियन मिशेल को लाने के लिए भारत ने कूटनीतिक दबाव बढ़ा दिया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के क्राउन प्रिंस शेख मुहम्मद बिन जायद अल नाहयान के भारत दौरे के समय उच्च स्तर पर यह मुद्दा उठाया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने को लेकर बरेली स्थित दरगाह आला हजरत ने अपने एक अहम फतवे में कहा है कि जश्न-ए-आजादी पर झंडा फहराने या जश्न मनाने में किसी तरह का कोई हर्ज नहीं है। फतवे में मुसलमानों से कहा गया है कि आजादी के जश्न में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और भारत में सउदी अरब के राजदूत डॉ. साउद मुहम्मद अलसाती ने आज यहां बैठक की और हज यात्रियों की सुविधाओं समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस वर्ष लगभग। लाख 30 हजार हज यात्री सउदी अरब हज यात्रा पर जा रहे हैं।