Advertisement

दिल्ली: होटल में आग से बाल-बाल बचे धोनी, किट जलने से मैच स्थगित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित पांच सितारा 'वेलकम' होटल के पिछले हिस्से में आग लग गई। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और झारखंड टीम के खिलाड़ी होटल में मौजूद थी। हालांकि धोनी और अन्य खिलाड़ियों को फौरन होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दिल्ली: होटल में आग से बाल-बाल बचे धोनी, किट जलने से मैच स्थगित

होटल में ठहरे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी झारखंड टीम के खिलाड़ी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इसके अलावा होटल में ठहरे करीब 550 इंडियन फॉरनर गेस्ट को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया है। धोनी यहां झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने आए हैं, लेकिन इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच होने वाला मैच कल तक के लिए टाल दिया गया है।

होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग में झारखंड के खिलाड़ियों की किट जल गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली के द्वारका के एक मॉल में आग लगने की वजह से ये घटना हुई है। होटल इस मॉल के पास ही है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad