Advertisement

एमएस धोनी के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, आईपीएल मैच हारने के बाद बेटी जीवा के साथ दुष्कर्म की मिली थी धमकी

आईपीएल में चेन्‍न्‍ई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की नाकामी पर उनकी पांच साल की बेटी...
एमएस धोनी के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, आईपीएल मैच हारने के बाद बेटी जीवा के साथ दुष्कर्म की मिली थी धमकी

आईपीएल में चेन्‍न्‍ई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की नाकामी पर उनकी पांच साल की बेटी जीवा से दुष्‍कर्म की सोशल मीडिया पर धमकी के बाद रांची में धोनी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी सिरफिरे ने बुधवार को धोनी की पत्‍नी साक्षी के इंस्‍टाग्राम एकाउंट पर इस तरह की धमकी दी थी।


धोनी की अबोध बेटी के साथ दुष्‍कर्म की धमकी को यहां की पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए उनके रांची के रिंग रोड (सिमलिया, रातू थाना) स्थित फार्म हाउस और अरगोड़ा के हरमू स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है।

रातू के थाना प्रभारी ने भी सिमलिया स्थित फार्म आउस की सुरक्षा का जायजा लिया। इन दिनों रांची में रहने पर धोनी सिमलिया में ही रहते हैं। उनके आवास के बाहर स्‍टैटिक फोर्स की भी तैनाती कर दी गई है। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के अनुसार धोनी की बेटी के साथ दुष्‍कर्म की धमकी देने वाले को जल्‍द गिरफ्त में लिया जायेगा, तकनीकी शाखा इसका पड़ताल कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad