Advertisement

बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हुए धोनी, क्या खत्म होने के कगार पर है कॅरिअर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को केंद्रीय अनुबंध से बाहर...
बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हुए धोनी, क्या खत्म होने के कगार पर है कॅरिअर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है। पिछली बार वे ए ग्रेड में शामिल थे। क्रिकेट बोर्ड द्वारा आज यानी गुरुवार को जारी की गई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से धोनी को बाहर रखा गया है। इसमें 27 खिलाड़ियों से करार किया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी टॉप ग्रेड "ए प्लस' दी गई है, पिछले साल भी यही खिलाड़ी इस ग्रेड में थे।

धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू और खलील अहमद भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं। धोनी को क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी सूची के किसी भी कैटिगरी में जगह नहीं दी गई है। बता दें कि विश्वकप से बाहर होने के बाद से धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वह टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है। ऐसे में उनके कॅरिअर पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूछा जा रहा है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी का कॅरिअर खत्म होने की कगार पर है।

ग्रेड ए प्लसकी लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों को मिलेंगे 7 करोड़ रुपये

बीसीसीआई की ओर से जारी लिस्ट में ग्रेड ‘ए प्लस’ की लिस्ट में तीन खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलेंगे। इनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

सितंबर 2020 तक है ये कॉन्ट्रैक्ट

यह कॉन्ट्रैक्ट सितंबर 2020 तक का है। इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह को ‘ए प्लस’, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, पेसर भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत को ‘ए’ ग्रेड में शामिल किया गया है। ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल (ग्रेड बी) में; केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दूल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर ग्रेड सी में है।

जानें कौन किस कैटेगरी में है शामिल

ग्रेड ए प्लस (7 करोड़ सालाना): विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह

ग्रेड ए (5 करोड़ सालाना): अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मो. शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत

ग्रेड बी (3 करोड़ सालाना): ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल

ग्रेड सी(1 करोड़ सालाना): केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दूल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर

2020 कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नए चेहरे

बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पहली बार मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। मयंक को ग्रेड बी में जगह मिली है। बाकी खिलाड़ियों को ग्रेड सी में शामिल किया गया है।

दो खिलाड़ियों को मिला प्रमोशन

रिद्धिमान साहा और केएल राहुल को बोर्ड ने प्रमोट किया है। राहुल पिछले साल ग्रेड बी में थे, इस बार उन्हें ए ग्रेड में शामिल किया गया। साहा ग्रेड सी में शामिल थे, उन्हें इस बार ग्रेड बी में जगह मिली है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad